Stopping Instructions : मनरेगा में ख़राब प्रगति पर 03 ब्लाकों के एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश ?

Stopping Instructions : मनरेगा में ख़राब प्रगति पर 03 ब्लाकों के एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश

Stopping Instructions : मनरेगा में ख़राब प्रगति पर 03 ब्लाकों के एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश
Stopping Instructions : मनरेगा में ख़राब प्रगति पर 03 ब्लाकों के एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश

 

  • डीएम ने की ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा 
  • हरदोई:- आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मनरेगा, 15वें वित्त, राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम आदि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक हुई। ऑपरेशन मैदान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हित विद्यालयों में खेल के मैदानों का कार्य जल्द पूर्ण किया जाये। मैदानों के रख रखाव की व्यवस्था रखी जाये। कूप निर्माण की समीक्षा में उन्होंने कहा कि चिन्हित कुओं पर कार्य जल्द प्रारम्भ कराया जाये। प्रत्येक सप्ताह का एक लक्ष्य निर्धारित किया जाये। मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों का सृजन सुनिश्चित किया जाये। अमृत सरोवरों का कार्य तेजी से कराया जाये।
  • मनरेगा कार्यों में ख़राब प्रगति पर एपीओ बिलग्राम, पिहानी, अहिरोरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण जल्द पूर्ण कराया जाये। महिला स्वयं सहायता समूह गठन के कार्य में तेजी लायी जाये। बिलग्राम विकास खण्ड में समूह गठन की मॉनिटरिंग ठीक से न करने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मल्लावां विकास खण्ड में लोकोस ऐप पर फीडिंग की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। इस माह के अन्त तक वृक्षारोपण की जियो टैगिंग करा ली जाये। पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल पुस्तकालय के कार्य में प्रगति लायी जाये। पंचायत उत्सव भवन के भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द कराया जाये। प्लास्टिक प्रबंधन यूनिटों की स्थापना के लिए स्थान चिन्हित किये जाएं।
  • पंचायत भवनों में बनने वाले आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों का एक व्यवस्थित रजिस्टर रखा जाये। व्यक्तिगत शौचालयों के आवेदनों को लंबित न रखा जाये। अवशेष बहुउद्देश्यीय पंचायत भवनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में तेजी लायी जाये तथा पूर्ण हो चुके अंत्येष्टि स्थलों को जियोटैग किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *