Capital Islamabad : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है ?

Capital Islamabad : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है

Capital Islamabad : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है ?
Capital Islamabad : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है ?

 

  •  जहां अधिकारियों ने एक फार्महाउस से 1000 किलो गधे का मांस जब्त किया है।
  • इसके अलावा, 50 से ज्यादा जिंदा गधे भी फार्महाउस से बरामद किए गए हैं।
  • माना जा रहा है कि यह मांस विदेशों में महंगे होटलों और लोगों को भेजा जाना था।
  • डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद फूड अथॉरिटी (IFA) ने तर्नोल इलाके में एक फार्महाउस पर छापा मारा।
  • वहां से करीब एक हजार किलो गधे का मांस और 50 से अधिक जिंदा गधे बरामद किए गए। इस कार्रवाई में एक विदेशी नागरिक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अधिकारियों ने एक फार्महाउस से 1000 किलो गधे का मांस जब्त किया है। इसके अलावा, 50 से ज्यादा जिंदा गधे भी फार्महाउस से बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह मांस विदेशों में महंगे होटलों और लोगों को भेजा जाना था। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद फूड अथॉरिटी (IFA) ने तर्नोल इलाके में एक फार्महाउस पर छापा मारा। वहां से करीब एक हजार किलो गधे का मांस और 50 से अधिक जिंदा गधे बरामद किए गए। इस कार्रवाई में एक विदेशी नागरिक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

कहां सप्लाई करने की थी तैयारी?

  • इस्लामाबाद जिला प्रशासन के प्रवक्ता के अनुसार, विदेशी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गधे के मांस को विदेशी रेस्टोरेंट्स और लोगों को सप्लाई करने की तैयारी थी। फूड अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया कि जब्त किए गए मांस की पैकिंग बहुत अच्छी और साफ-सुथरी थी। इससे संकेत मिलता है कि इसे या तो विदेश भेजा जाना था या इस्लामाबाद में रहने वाले विदेशी लोगों को बेचा जाना था।

चीन को गधे का मांस निर्यात करता है पाक

  • डॉन की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान चीन को गधे की खाल और मांस निर्यात करता रहा है। पाकिस्तान, इथियोपिया और सूडान के बाद दुनिया में सबसे अधिक गधों की आबादी वाला देश है। हाल के महीनों में गधों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। एक गधा अब पाकिस्तान में करीब 3 लाख रुपये का बिक रहा है। चीन की कंपनियां पाकिस्तान में गधे पालने में भी रुची दिखा रही हैं।

पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा?

  • पाकिस्तान के कृषि मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने भी इस साल अप्रैल में चीन की एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी, जिसमें पाकिस्तान में गधा फार्म खोलने की योजना पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी समझौते से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थानीय गधों की आबादी को नुकसान न हो।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Swimming Pool Seal : हापुड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, दुर्घटना के बाद स्विमिंग पूल सील

Swimming Pool Seal : हापुड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, दुर्घटना के बाद स्विमिंग पूल सील ?

Swimming Pool Seal : हापुड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, दुर्घटना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *