Brutally beaten : मेरठ टोल प्लाजा पर विवाद, जवान को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

मेरठ में टोल टैक्स को लेकर कहासुनी हुई
- मेरठ:- में भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान के साथ टोल टैक्स को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद उपजे विवाद के बाद उसे खंभे से बांधकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार रात लगभग 8 बजे सरुरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 8-10 लोग फौजी को घेरकर बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित जवान कपिल (26) पुत्र कृष्णपाल, गोटका गांव थाना सरुरपुर मेरठका रहने वाला है। कपिल भारतीय सेना में सिपाही है और इस समय श्रीनगर में उसकी तैनाती है। एक महीने की छुट्टी के बाद वह रविवार को दिल्ली होते हुए श्रीनगर ड्यूटी जॉइन करने जा रहा था। सोमवार सुबह 5 बजे उसकी श्रीनगर की फ्लाइट थी। कपिल के साथ उसका चाचा का बेटा शिवम भी कार में मौजूद था। जैसे ही उनकी कार मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर पहुंची, वहां टोल स्टाफ ने टोल मांगा।
टोल टैक्स पर हुआ विवाद
- कपिल का कहना है कि उसने अपना आर्मी कार्ड दिखाते हुए खुद को स्थानीय निवासी और सेना का जवान बताया। उसने बताया कि उसे दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी है, इसलिए उसे जाने दिया जाए। लेकिन टोल स्टाफ ने दोबारा टोल मांगा। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच टोल प्लाजा का सिक्योरिटी इंचार्ज बिट्टू (32) निवासी छुर गांव थाना सरधना और स्टाफ अमित निवासी बागपत भी मौके पर आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई।
खंभे से बांधकर पीटा गया फौजी
- आरोप है कि टोल स्टाफ ने कपिल को पकड़कर खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में कपिल की नाक और सिर पर चोट आई। वहीं दूसरी ओर टोल स्टाफ के बिट्टू और अमित भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरुरपुर सीएचसी भेजा गया। घायल कपिल ने फोन पर अपने घरवालों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद 10-15 ग्रामीण और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अभिषेक चौहान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टोल पर हंगामा किया और आरोपी कर्मचारियों को हटाने की मांग की।
हंगामा और पुलिस हस्तक्षेप
- हंगामा बढ़ने की सूचना पर सरधना थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और अभिषेक चौहान ने साफ कहा कि सेना के जवान के साथ मारपीट करने वाले स्टाफ को टोल प्लाजा से हटाया जाए और ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए। टोल मैनेजर शंकर लाल शर्मा ने एनएचएआई के अधिकारियों से फोन पर बात कर मामला शांत करने की कोशिश की। रात लगभग साढ़े नौ बजे तक टोल पर बवाल चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को वापस भेजा।
दोनों पक्ष पहुंचे थाने, पुलिस जांच में जुटी
- मारपीट के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सरुरपुर थाने में तहरीर दी है। जवान कपिल का आरोप है कि टोल स्टाफ ने उसका कार्ड छीन लिया और बुरी तरह पीटा। वहीं टोल स्टाफ का कहना है कि पहले फौजी ने उन पर हमला किया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस वीडियो और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता