Naxalite pile : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर ?

Naxalite pile : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर

Naxalite pile : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर ?
Naxalite pile : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर ?

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली सीसी मेंबर बालकृष्णा भी मारा गया है. एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है.

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है.

सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में सीसी सदस्य मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण को भी ढेर कर दिया गया है, जो संगठन का बड़ा चेहरा माना जाता था. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

IG ने की एनकाउंटर की पुष्टि

आईजी अमरेश मिश्रा ने ये भी बताया कि गरियाबंद में गुरुवार (11 सितंबर) सुबह से नक्सल विरोधी अभियान जारी है. सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है. रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

ये मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबल के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर थे. इसमें एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई – कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन) और अन्य राज्य पुलिस इकाइयों के जवान इस अभियान में शामिल रहे

नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

वहीं छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इन नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया. नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि सभी 16 नक्सली निचले स्तर के कैडर थे और जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादियों की पंचायत मिलिशिया के सदस्यों सहित विभिन्न इकाइयों से जुड़े थे.

Naxalite pile : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर ?
Naxalite pile : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर ?

दंतेवाड़ा में 2 जवान घायल

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार (11 सितंबर) को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे इंद्रावती नदी पर बने सातधार पुल के पास हुई, जब सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन का एक दल मालेवाही थाना क्षेत्र स्थित अपने शिविर से एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकला था.

Check Also

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

फतेहपुर। नवरात्रि पर्व के चतुर्थ दिवस के अवसर पर 14 अक्टूबर 2026 को इंडियन रेडक्रास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *