Awareness : मिशन शक्ति 5.0 का आगाज: छात्राओं को पुलिस ने दी जागरूकता

कांधला।
- यूपी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कांधला थाना की वूमेन टीम ने इंटर कॉलेज एलम में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि बेटियों को सम्मान अवसर मिल रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 1930 पर संपर्क कर सुरक्षा सहायता प्राप्त की जा सकती है।
- कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने वूमेन टीम के साथ जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद बासिद, एसआई शैलेन्द्र चौधरी, महिला हेड कांस्टेबल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- फर्रुखाबाद के प्राथमिक विद्यालय पपियापुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत
- दोनों अधिकारियों ने मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की जानकारी दी गई।
- डीएम ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता से ही महिला सशक्तिकरण संभव है। पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और आपातकालीन नंबर 112 के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया।
- कार्यक्रम में मिशन शक्ति के पैम्फलेट भी बांटे गए। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय परिवार, ग्रामवासी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता