Crossing all limits : 7 साल के छात्र को उल्टा लटकाया, मारे दनादन थप्पड़, फिर वीडियो पानीपत के स्कूल में हैवानियत की सारी हदें पार

हरियाणा के पानीपत स्थित एक स्कूल से दिल को झकझोर कर रख देने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें नन्हें मुन्ने छात्रों को कैसे मारा-पीटा जा रहा है, देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. यहां तक कि एक छात्र को तो उल्टा लटका दिया गया. सोशल मीडिया पर इसके दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिन्हें लेकर लोगों में रोष व्याप्त है.
दोनों वीडियो जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं. एक वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया. वहीं, दूसरे वीडियो में स्कूल टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती नजर आई. स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने बाल सुरक्षा कानूनों और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं