Anuj-Soumya : मेहंदी अली ने सायमा की मांग में भरा सिंदूर, अनुज-सौम्या बन घरवापसी, कौशांबी में पूरी फैमिली क्यों बनी हिन्दू

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में एक मुस्लिम परिवार के हिन्दू धर्म अपनाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें मुस्लिम परिवार मंझनपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच पत्नी का सिंदूर दान किया तथा विधि-विधान से पूजन- अर्चन कर हिन्दू धर्म के परंपराओें व नियमों के अनुपालन का वादा किया। हालांकि इससे पहले वह हिन्दू धर्म से मुस्लिम धर्म अपना कर कौशांबी में रह रहा था।
Body
कौशांबी जनपद मुख्यालय के नगर पालिका पारिषद मंझनपुर के स्थानीय कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर में बुधवार को सरांय अकिल के एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से अपने धर्म का त्याग करते हुए हिन्दू धर्म अपना लिया है। हालां कि इससे पहले अनुज सिंह राजपूत ने हिन्दू धर्म छोड मुस्लिम धर्म अपनाते हुए अपना नाम मेंहदी अली राजपूत रख लिया था। एक बार फिर उन्होंने परिवार सहित हिन्दू धर्म और सनातन में निष्ठा दिखाते हुए मेहदी अली से अनुज प्रताप राजपूत तथा पत्नी साइमा बानों से सौम्या राजपूत तथा बेटी उर्रवा बानो से उर्रविजा राजपूत के रूप में नाम परिवर्तित कर लिया है।
मेहदी अली सरायं अकिल के मिन्हाजपुर में मनोरोगियों के इलाज के लिए अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट चलाता है। जो विवादो से अक्सर घिर रहता है, एक वर्ष पूर्व ट्रस्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी अंसार अहमद ने जिलाधिकारी के यहां शिकायत कर मनोरोगियांे के साथ तमाम उत्पीडनात्मक कृत्य के आरोप लगाए थे। जो काफी दिनों तक चर्चा का केन्द्र बना रहा है।वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा से प्रेरित हिन्दू धर्म अथवा सनातन में अपनी निष्ठा दिखाते हुए सरांय अकिल कोतवाली के पुरखास निवासी मेहंदी अली ने बुधवार को मंझनपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुस्लिम धर्म छोड हिन्दू धर्म अपना लिया है। इस दौरान उसने हिन्दू और सनातन धर्म अपनाते हुए पत्नी का सिंदूरदान किया, तथा विधि-विधान से पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रों का पाठ करते हुए नीति नियम अनुपालन का वादा किया।
