Uttar Pradesh Government : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा दावा, नहीं बनेगी NDA की सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार में कुल 53 मंत्री हैं।
- उत्तर प्रदेश के 53 मंत्रियों में 19 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री तथा 20 राज्य मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश के इन्हीं 53 मंत्रियों में ओम प्रकाश राजभर भी कैबिनेट मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने बयानों के कारण खूब चर्चा में रहते हैं। इन दिनों ओमप्रकाश राजभर बिहार के चुनाव को लेकर खूब बोल रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उत्तर प्रदेश के मंत्री की बड़ी घोषणा
- उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष हैं। उनकी पार्टी सुभासपा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA का सहयोगी दल है। NDA के कोटे से ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि वर्तमान में चल रहे बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में NDA की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में RJD सरकार बनेगी तथा RJD के नेता तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट ओमप्रकाश राजभर के इस बयान के बड़े राजनैतिक मायने लगाए जा रहे हैं।

Uttar Pradesh Government : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा दावा, नहीं बनेगी NDA की सरकार ?A
क्या बोले उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया। ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि बिहार में NDA सत्ता से बाहर होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है।
- इसका कारण भी राजभर ने बताया है। राजभर ने कहा कि बिहार में जब भी ज्यादा वोटिंग होती है तो RJD की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि इस बार भी 60 प्रतिशत के ऊपर वोटिंग हुई है तो RJD की सरकार बनेगी। राजभर ने अपने दावे के पीछे तर्क दिया कि मैंने गूगल पर देखा कि जब भी ज्यादा मतदान हुआ है बिहार में RJD की सरकार बनी है। कहा कि वहां बहुत घाचपेच है। ओवैसी भी राजद के खिलाफ लड़ रहे हैं। पीके (प्रशांत किशोर) सभी के खिलाफ हैं। जनता का मन मिजाज कोई नहीं भांप पा रहा है। जनता चुपचाप है और नेता केवल बोल रहे हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता