Tri-Services of India : भारत के ट्राई-सर्विसेज डेलीगेशन का श्रीलंका दौरा, मकसद- सैन्य सहयोग और सांस्कृतिक समझ बढ़ान

भारतीय सेना के कर्नल रंगराजन राघवन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर श्रीलंका आर्मी के निदेशक जनरल वेलफेयर मेजर जनरल जी.सी.वी. फर्नांडो एनडीसी ने किया था।

अपने इस दौरे के दौरान सदस्यगण कई स्थलों पर गए। जिसमें सैन्य स्थल, सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल और धार्मिक जगहें शामिल थीं। ट्राई सर्विसेज के सदस्यगणों को श्रीलंका की विरासत, परंपराओं से रूबरू कराया गया।
इस आपसी एक्सचेंज के तहत ही, श्रीलंकाई सेना के 119 सदस्यों वाला प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचा। उनके दो दिन के कल्चरल टूर में आगरा और गया की ऐतिहासिक और पवित्र जगहों का दौरा शामिल था, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को अनुभव करने का उन्हें भी मौका मिला।
यह आदान-प्रदान लगातार सहयोग और कल्चरल जुड़ाव के जरिए आपसी रिश्तों को मजबूत करने का काम करता है; इसमें सैन्य संबंध भी शामिल हैं।
बता दें, हाल ही में कर्नाटक में दोनों देशों की सेनाओं ने युद्धाभ्यास किया था। ये 10 नवंबर से बेलगावी स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में चला था। यहां दोनों देशों की सेनाओं ने 23 नवंबर 2025 तक सैन्य अभ्यास किया था, जो भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ का 11वां संस्करण था। अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2025’ का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच संचालनात्मक तालमेल को सुदृढ़ करना रहा है ताकि शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता