IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने लगाई गुहार ?

IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने लगाई गुहार

IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने लगाई गुहार ?
IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने लगाई गुहार ?
एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया,
  • जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से बुरी तरह हराया और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की टीम हर मोर्चे पर विफल रही। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया ने किया इग्नोर
  • दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर शानदार छक्का जड़ते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ही मैदान के बाहर चले गए। सूर्या और शिवम के अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आए। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर हैंडशेक करने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • गौरतलब है कि क्रिकेट मैच खत्म होने पर आमतौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते नजर आते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। यही वजह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया ये मैच खेल से ज्यादा इस नो हैंडशेक घटना के चलते सुर्खियां बटोर रहा है। 
    IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने लगाई गुहार ?
    IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने लगाई गुहार ?
PCB ने दर्ज कराया विरोध
  • इस बीच पाकिस्तान की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल में आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है। रविवार देर रात जारी किए गए एक बयान में PCB ने भारतीय खिलाड़ियों के इस व्यवहार को अनस्पोर्टिंग यानी खेल भावना के खिलाफ करार दिया। PCB ने अपने बयान में लिखा- टीम मैनेजर नवीन चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
  • इसे खेल भावना के खिलाफ और अनस्पोर्टिंग करार दिया गया। विरोधस्वरूप हमने अपने कप्तान को पोस्ट मैच सेरेमनी में नहीं भेजा। ग्रुप स्टेज में भिड़ने के बाद भारत और पाकिस्तान का अब सुपर-4 में आमना-सामना हो सकता है। यहां भी टीम इंडिया की कोशिश पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने की होगी। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

She will return to her in-laws' home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल

She will return to her in-laws’ home. : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल ?

She will return to her in-laws’ home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *