Round aerial firing : सहारनपुर  के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में हुई दो राउन्ड हवाई फायरिंग ?

Round aerial firing : सहारनपुर  के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में हुई दो राउन्ड हवाई फायरिंग

Round aerial firing : सहारनपुर  के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में हुई दो राउन्ड हवाई फायरिंग
Round aerial firing : सहारनपुर  के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में हुई दो राउन्ड हवाई फायरिंग

सहारनपुर अज्ञात युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत,

  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात सहारनपुर के प्रतिष्ठित जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक ने कॉलेज परिसर के भीतर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। घटना बुधवार सुबह ठीक 10:46 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई फायरिंग से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई
  • और छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। गार्ड महेंद्र ने बताया कि, सिर पर मफलर बांधे एक युवक कॉलेज परिसर के अंदर से निकलते हुए गेट की ओर आया। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के पास पहुंचते ही उसने तमंचा निकालकर हवा में फायरिंग कर दी।इसके बाद वह गेट की ओर बढ़ा और वहां पहुंचकर एक और राउंड फायर किया। फायरिंग के दौरान युवक ने गार्ड को चेतावनी दी और यह कहते हुए मौके से फरार हो गया कि “प्रिंसिपल को बता देना।”
    Round aerial firing : सहारनपुर  के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में हुई दो राउन्ड हवाई फायरिंग
    Round aerial firing : सहारनपुर  के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में हुई दो राउन्ड हवाई फायरिंग

घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

  • छात्रों ने डर के मारे इधर-उधर दौड़ लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस को डायल-112 पर अवगत कराया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कॉलेज परिसर को घेरकर जांच शुरू की। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड महेंद्र ने बताया कि आरोपी युवक को उसने कॉलेज में पहले कभी नहीं देखा था।युवक अचानक उसके पास आया और बिना कुछ कहे हवा में फायर कर दिया। जाते-जाते उसने दोबारा फायरिंग की और धमकी देकर मौके से भाग गया। कॉलेज प्रिंसिपल वकुल बंसल ने बताया कि गार्ड द्वारा फायरिंग की सूचना मिलते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक कराए, जिसमें एक युवक दो राउंड फायरिंग करता स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
  • एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गार्ड और कॉलेज प्रशासन की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Heartfelt tribute : दम्पति के निधन पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में उमड़े लोग ?

Heartfelt tribute : दम्पति के निधन पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में उमड़े लोग ?

Heartfelt tribute : दम्पति के निधन पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *