Gift : योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, करीब 20 प्रस्ताव होंगे पास, अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को सौगात ?

Gift : योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, करीब 20 प्रस्ताव होंगे पास, अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को सौगात

Gift : योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, करीब 20 प्रस्ताव होंगे पास, अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को सौगात ?
Gift : योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, करीब 20 प्रस्ताव होंगे पास, अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को सौगात ?

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार कैबिनेट की बैठक होगी। आज दिन में 11 बजे लखनऊ के लोकभवन में मंत्रिमंडल की बैठक के लिए मुख्य सचिव दीपक कुमार ने एजेंडा जारी किया। इसमें करीब 20 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इसमें आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, खेलकूद विभाग, पर्यटन विभाग, वित्त विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, लोक निर्माण, कारागार, गन्ना विकास विभाग, पर्यावरण जलवायु विभाग के कई एजेंडे शामिल होंगे।

सोमवार को जारी एजेंडे के अनुसार बैठक में लगभग 20 प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। इनमें बुनियादी ढांचे, शहरी विकास, चिकित्सा, खेल, गन्ना उद्योग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अहम प्रस्ताव शामिल हैं। प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।इसके साथ ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के 45+980 किमी स्थित घाघरा पुल के एबेटमेंट A1 साइड के क्षतिग्रस्त एप्रोच तटबंध का पुनर्निर्माण।

Gift : योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, करीब 20 प्रस्ताव होंगे पास, अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को सौगात ?
Gift : योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, करीब 20 प्रस्ताव होंगे पास, अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को सौगात ?

वाराणसी के डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (सिगरा) के संचालन, प्रबंधन और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए SAI के साथ हुए एग्रीमेंट को मंजूरी मिल सकती है।इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियमावली 2022 में खिलाड़ियों के कैंप, प्रतियोगिता और यात्रा अवधि को ड्यूटी मानने के प्रावधान पर मुहर लग सकती है। कानपुर के सिविल लाइंस स्थित जार्जिना मैकराबर्ट मेमोरियल हॉस्पिटल की 45,000 वर्गमीटर नजूल भूमि को मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए केडीए को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली-2025 को कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है। अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण और संचालन का प्रस्ताव भी एजेंडे में है।

कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश पेंशन हकदारी एवं विधिमान्यकरण अध्यादेश-2025 का प्रतिस्थानी विधेयक पारित कराने का प्रस्ताव है। साथ ही निजी क्षेत्र में अस्पताल विकास को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी सहायता नीति के गठन का प्रस्ताव भी पास हो सकता है।

इसी तरह जल एवं वायु प्रदूषण निवारण अधिनियमों के तहत Consent to Establish और Consent to Operate शुल्क में संशोधन का प्रस्ताव है। यह संशोधन औद्योगिक इकाइयों और नगर निकायों में शुद्धीकरण संयंत्र स्थापना और संचालन की प्रक्रिया से जुड़ा होगा। यूपी उपकर गन्ना अधिनियम-1956 को निरस्त करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जाएगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Check the vehicle rates : 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल? मेरठ टू प्रयागराज तक हर वाहन का देखें रेट

Check the vehicle rates : 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल? मेरठ टू प्रयागराज तक हर वाहन का देखें रेट ?

Check the vehicle rates : 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल? मेरठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *