Review meeting : आंध्र में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर कलेक्टर के साथ की समीक्षा बैठक ?

Review meeting : आंध्र में चक्रवात 'मुरासु' का खतरा, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर कलेक्टर के साथ की समीक्षा बैठक ?
Review meeting : आंध्र में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर कलेक्टर के साथ की समीक्षा बैठक ?

विजयवाड़ा ।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘मुरासु’ से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एनटीआर जिले के कलेक्टर लक्ष्मी शा ने मुख्यमंत्री को जिले के हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के कई इलाकों में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने बुडमेरु ड्रेन के आसपास के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया है। अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विशेष रूप से मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

Review meeting : आंध्र में चक्रवात 'मुरासु' का खतरा, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर कलेक्टर के साथ की समीक्षा बैठक ?
Review meeting : आंध्र में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर कलेक्टर के साथ की समीक्षा बैठक ?

वहां के कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बने राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कलेक्टर लक्ष्मी शा ने बताया कि चक्रवात से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है। इसके साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों के वोटों की गिनती के लिए भी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि खराब मौसम के बावजूद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने दुकानदारों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रबंधकों से भी अपील की है कि भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। अधिकारियों ने सभी निवासियों से सरकारी निर्देशों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही माता-पिता से विशेष अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को घर के अंदर ही रखें और उन्हें बारिश के दौरान बाहर न जाने दें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Arrested : दिल्ली के गो ?ल्फ लिंक्स में 35 लाख की डकैती का खुलासा, 50 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार

Arrested : दिल्ली के गो ?ल्फ लिंक्स में 35 लाख की डकैती का खुलासा, 50 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोल्फ लिंक्स इलाके में हुई सनसनीखेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *