Delhi bomb blasts : दिल्ली बम धमाके मामले में NIA ने आरोपी शोएब की कस्टडी 10 दिन बढ़ाई ?

Delhi bomb blasts : दिल्ली बम धमाके मामले में NIA ने आरोपी शोएब की कस्टडी 10 दिन बढ़ाई

Delhi bomb blasts : दिल्ली बम धमाके मामले में NIA ने आरोपी शोएब की कस्टडी 10 दिन बढ़ाई ?
Delhi bomb blasts : दिल्ली बम धमाके मामले में NIA ने आरोपी शोएब की कस्टडी 10 दिन बढ़ाई ?

नई दिल्ली । दिल्ली में हुए बम धमाके के मामले में आरोपी शोएब की एनआईए कस्टडी 10 दिन और बढ़ा दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए गए शोएब को पहले 10 दिन की कस्टडी मिली थी, जो अब समाप्त होने के बाद अदालत ने बढ़ा दी। एनआईए के अनुसार, शोएब पर आरोप है कि उसने आतंकवादी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले पनाह दी थी और लॉजिस्टिक सहायता भी दी थी। इससे पहले 2 दिसंबर को एनआईए ने मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की कस्टडी 7 दिन और बढ़ाने की मंजूरी ली थी। आमिर को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के बाद अदालत से हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, ताकि धमाके से जुड़े अहम सुराग और साजिश की परतों को उजागर किया जा सके। पहले उसे 10 दिन की रिमांड दी गई थी, जिसके दौरान एजेंसी ने उससे लंबी पूछताछ की।
जांच में सामने आया कि आमिर उस कार का मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर ने धमाके के दौरान किया था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि आमिर ने हमलावर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और हमले की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

Delhi bomb blasts : दिल्ली बम धमाके मामले में NIA ने आरोपी शोएब की कस्टडी 10 दिन बढ़ाई ?
Delhi bomb blasts : दिल्ली बम धमाके मामले में NIA ने आरोपी शोएब की कस्टडी 10 दिन बढ़ाई ?

एनआईए ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद कई राज्यों में तलाश अभियान चलाया और आमिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
जांच एजेंसियों के दायरे में अब एक और बड़ा नाम डॉ. उमर नबी भी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की पड़ताल में पता चला कि उमर पिछले साल से ही आत्मघाती हमलावर की भर्ती और मॉड्यूल की योजना बना रहा था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए जसीर ने पूछताछ में बताया कि उमर ने पूरी साजिश की योजना बनाई और हमलावरों की भर्ती में सक्रिय भूमिका निभाई।
एनआईए कई राज्यों में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है ताकि इस मॉड्यूल में शामिल हर संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। एनआईए हर सम्भव सुराग जुटाने में लगी हुई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *