Pieces fell : ईरान से तनाव के बीच इजरायल के प्रमुख एयरबेस को मामूली नुकसान, मिसाइल के टुकड़े गिरे ?

Pieces fell : ईरान से तनाव के बीच इजरायल के प्रमुख एयरबेस को मामूली नुकसान, मिसाइल के टुकड़े गिरे

Pieces fell : ईरान से तनाव के बीच इजरायल के प्रमुख एयरबेस को मामूली नुकसान, मिसाइल के टुकड़े गिरे
Pieces fell : ईरान से तनाव के बीच इजरायल के प्रमुख एयरबेस को मामूली नुकसान, मिसाइल के टुकड़े गिरे

यरूशलम। ईरान के साथ हालिया तनाव के बीच उत्तरी इजरायल में स्थित रामत डेविड एयर बेस पर मिसाइल के कुछ टुकड़े गिरे। इसकी पुष्टि इजरायली सेना ने की है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के एक अधिकारी ने बुधवार (स्थानीय समय) को इजरायल के सरकारी आर्मी रेडियो को बताया कि इस घटना से एयर बेस को मामूली नुकसान हुआ है। उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। इससे पहले, इजरायली मीडिया ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर खबर दी थी कि यह महत्वपूर्ण सैन्य एयर बेस संभवतः हमले की चपेट में आया था।
समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, रविवार को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमले किए थे। इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हुई और करीब 20 लोग घायल हो गए। इसके बाद रविवार रात से सोमवार तक ईरान और इजरायल के बीच एक-दूसरे पर हमलों का सिलसिला शुरू हो गया। अप्रैल में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हुए युद्धविराम के बाद यह सबसे गंभीर तनाव माना जा रहा है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार देर रात कहा था कि उसने लेबनान में इजरायल के हमलों के जवाब में रामत डेविड एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। उस समय आईडीएफ ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।

Pieces fell : ईरान से तनाव के बीच इजरायल के प्रमुख एयरबेस को मामूली नुकसान, मिसाइल के टुकड़े गिरे
Pieces fell : ईरान से तनाव के बीच इजरायल के प्रमुख एयरबेस को मामूली नुकसान, मिसाइल के टुकड़े गिरे

बाद में सोमवार को ईरान और इजरायल दोनों ने संकेत दिए कि वे अपने हमले रोक रहे हैं। हालांकि, इजरायल ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तरी इजरायल पर कोई हमला होता है तो वह बेरूत को निशाना बनाएगा और लेबनान में हिज्‍बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। वहीं, ईरान ने कहा है कि अगर इजरायल ने ईरान या लेबनान पर फिर हमला किया, तो तेहरान की प्रतिक्रिया पहले से कहीं अधिक कड़ी और विनाशकारी होगी।
इस बीच, बुधवार को इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में नए हवाई हमले किए और टायर शहर सहित कई इलाकों को निशाना बनाया।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में उसने टायर इलाके में हिज्‍बुल्लाह के छह ठिकानों पर हमला किया। इनमें एक ऐसा ठिकाना भी शामिल था, जहां से लेबनान में मौजूद इजरायली सैनिकों पर ड्रोन हमले किए जाते थे।
सेना ने यह भी बताया कि दक्षिणी लेबनान के अन्य इलाकों में मौजूद रॉकेट लॉन्चरों को भी निशाना बनाया गया।
इजरायल की चेतावनी के बाद मंगलवार को हजारों नागरिक टायर शहर छोड़कर चले गए।
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टायर के एक रिहायशी इलाके पर हुए इजरायली हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हुए। घायलों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि उसने गाजा पट्टी में हमास के फंड ट्रांसफर नेटवर्क के प्रमुख खादर जमासी और उनके डिप्टी मुहम्मद हराजि‍न को मार गिराया है।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

No changes : केंद्र ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं

No changes : केंद्र ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं ?

No changes : केंद्र ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *