Krishna Temple : बंगाल में बनाएंगे हुमायूं के बाद अब TMC MLA जाकिर हुसैन का ऐलान

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है,
- लेकिन उससे पहले ही सूबे की सियासत गरमा गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच टीएमसी के एक अन्य विधायक ने श्री कृष्ण मंदिर बनाने की घोषणा की है.
- तृणमूल कांग्रेस के विधायक और जाने-माने उद्योगपति जाकिर हुसैन ने घोषणा की है कि हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद के बाद अब श्री कृष्ण मंदिर बनेगा, जिसकी लागत 1 करोड़ रुपए होगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि मुर्शिदाबाद में मोहम्मदी मस्जिद बनेगी. उन्होंने कहा है कि गीता और कुरान में 85% समानता है.