Was awarded the : टी0 बी0 मुक्त पंचायत को किया गया पुरस्कृत ?

Was awarded the : टी0 बी0 मुक्त पंचायत को किया गया पुरस्कृत ?

Was awarded the : टी0 बी0 मुक्त पंचायत को किया गया पुरस्कृत ?
Was awarded the : टी0 बी0 मुक्त पंचायत को किया गया पुरस्कृत ?

टी0 बी0 मुक्त पंचायत को किया गया पुरस्कृत

  • हापुड़:- मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टी0 बी0 मुक्त पंचायत को पुरस्कृत करने के लिए बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार कक्ष में किया गया जिसमें जनपद के सभी ब्लॉकों के 51 ग्राम पंचायत के प्रधानों द्वारा प्रतिभा किया गया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी जी ने बताया कि इस वर्ष जनपद हापुड़ की 51 ग्राम पंचायत ने टीवी मुक्त के लिए दावा किया है इन सभी ग्राम पंचायतों ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के सभी बिंदुओं को सत प्रतिशत पूरा किया है इन सभी ग्राम पंचायत में प्रति 1000 की आबादी पर 30 जांच पूरी हो चुकी है एवं इन ग्राम पंचायत में 1000 की आबादी पर एक मरीज या उससे कम टीवी मरीज पाए गए हैं जो भी मरीज मिले हैं उनका उपचार आरंभ किया गया एवं भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली निश्चय पोषण योजना का लाभ इन सभी मरीजों को दिया जा चुका है साथ ही इन सभी मरीजों को स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा निश्चय पोषण पोटली का भी वितरण किया जा चुका है इन 51 ग्राम पंचायत में से 2 ग्राम पंचायत का चयन सिल्वर पदक के लिए किया गया है
Was awarded the : टी0 बी0 मुक्त पंचायत को किया गया पुरस्कृत ?
Was awarded the : टी0 बी0 मुक्त पंचायत को किया गया पुरस्कृत ?
  • इन दोनों ग्राम पंचायत को गत वर्ष कांस्य पदक दिया जा चुका है बाकी 49 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक के लिए नामित किया गया है इन सभी ग्राम पंचायतों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन ब्लॉक स्तरीय कमेटी द्वारा करके जिला प्रशासन को अग्रसारित कर दिया गया इसी के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं को जिनके द्वारा टीवी के मरीजों को गोद लिया गया था उन्हें भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत के प्रधानों को सम्मानित करते हुए एवं उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकार की टीवी मुक्त ग्राम पंचायत योजना में भागीदारी निभाकर सरकार को एवं ग्राम पंचायत एक नई दिशा प्रदान की तथा उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रधानों को सरकार की योजनाओं में जैसे :- फार्मर रजिस्ट्री, एक फैमिली एक आईडी आदि योजनाओं में सहयोग करने के लिए भी कहा l
    जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा यह रिपोर्ट राज्य स्तरीय कमेटी को भेजी जाएगी उसके बाद राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा यह रिपोर्ट सेंट्रल टीवी डिविजन दिल्ली को भेजी जाएगी सेंट्रल टीवी डिवीजन द्वारा अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा इन पंचायतों को सभी डाक्यूमेंट्स के सत्यापन के बाद सेंट्रल टीवी डिविजन नामित करेगी उन सभी ग्राम पंचायत को 29 मार्च 2025 को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया l

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *