Admission applications close in 3 days : अटल आवासीय विद्यालय बुलंदशहर में कक्षा 06 व 09 प्रवेश आवेदन 3 दिन शेष

कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, विकास भवन, हापुड़।
- अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम- कोंदू, तहसील – सिकन्द्राबाद, जनपद- बुलन्दशहर में कक्षा -06 व कक्षा -09 ( सत्र 2026-27 ) प्रवेश आवेदन करने हेतु मात्र 03 दिन शेष
(विज्ञप्ति) उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ माननीय मुख्य मंत्री जी के स्वप्न के परिप्रेक्ष्य में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौन्दू तहसील सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर के शैक्षणिक सत्र 2026 – 27. हेतु कक्षा- 06 एवं कक्षा- 09 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 22.02.2026 को प्रस्तावित है । - जिसमें विद्यालय में कक्षा -06 हेतु 160 छात्र / छात्राओं एवं कक्षा-9 हेतु कुल 65 छात्र / छात्राओं के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत दिनांक 30.11.2022 से पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे एवं वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए है
- जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु पात्र हो । उक्त समस्त श्रेणी के 02 बच्चों की सीमा तक ही उक्त योजना से लाभान्वित किया जा सकता है तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्वक उच्च आधुनिक शिक्षा निःशुल्क प्रदान किये जाने के उदेश्य से बोर्ड द्वारा विद्यालय संचालन किया जा रहा है।

विद्यालय सी०बी०एस०ई बोर्ड से सम्बद्ध है तथा विद्यालय में प्रवेश के पात्र बच्चों हेतु
- छात्रावास की उत्तम सुविधाओं के साथ-साथ खान-पान, खेलकूद चिकित्सा गणवेश पाठ्य पुस्तकें एवं अन्य दैनिक उपभोग की समस्त समग्रिया निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। उक्त के साथ ही गुणवत्तापूर्वक उच्च आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु कम्प्यूटर लैब, मैथ लैब, साईन्स लैब, स्मार्ट क्लास आदि की भी व्यवस्था है तथा कक्षा – 6 हेतु बच्चे की जन्म तिथि 01.05.2014 से पहले और 31.07.2016 के बाद की नही होनी चाहिये।
- कक्षा-9 हेतु जन्म तिथि 01.05.2011 से पहले एवं 31.07.2013 के बाद की नही होनी चाहिये । रिक्तियों में आरक्षण का प्राविधान भी नियमानुसार देय है। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन जमा कराये जाने हेतु 03 दिन शेष है, अन्तिम तिथि 31.01.2026 की सायं 05:00 बजे तक कार्यालय सहयक श्रमायुक्त, विकास भवन हापुड़ में जमा कराये जा सकते है ।
- पत्रांक : 147-50
/ स०श्र०हा०-2026 - प्रतिलिपि – निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित 1. जिलाधिकारी महोदय, हापुड़ की सेवा में सूचनार्थ ।
2. मुख्य विकास अधिकारी महोदय, हापुड़ की सेवा में सूचनार्थ ।
:- - ( सर्वेश कुमारी ) सहायक श्रमायुक्त,
हापुड़।
fartich :28-1-2 026
3. जिला सूचना अधिकारी, हापुड़ को इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि कृपया उक्त विज्ञप्ति को प्रमुख समाचार पत्रो में जनहित में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
4. समस्त सम्पादक, दैनिक समाचार पत्र को इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि कृपया उक्त विज्ञप्ति को अपने समाचार पत्रो में जनहित में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
28101/2026 (सर्वेश कुमारी) सहायक श्रमायुक्त, हापुड़।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता