The festive buzz : श्री श्री कृष्ण बलराम ने किया 500 किलो पुष्प पंखुड़ियों से सजे दिव्य कुंड मे जल विहार, दही चिड़ा महोत्सव की धूम ?

The festive buzz : श्री श्री कृष्ण बलराम ने किया 500 किलो पुष्प पंखुड़ियों से सजे दिव्य कुंड मे जल विहार, दही चिड़ा महोत्सव की धूम

गुप्त वृंदावन धाम में आज चिड़ा दही उत्सव को बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया , इस दिव्य अवसर को देखने और भगवान् का आशीर्वाद लेने पूरे जयपुर से लाखों लोग उमड़े ।भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम का 1100 किलो फलों से विशेष फल-अलंकार किया गया , भक्तों ने भव्य पालकी उत्सव में संकीर्तन नृत्य किया ।भगवान् श्री श्री गौर निताई ( कृष्ण बलराम) का फलों के रस और पुष्पों से महा अभिषेक किया गया । दही चिड़ा उत्सव पर श्री श्री कृष्ण बलराम ने 15 प्रकार के सूखे मेवों की पौशाक धारण की जिसे भक्तों ने 551 घंटो में तैयार किया । पानीहाटी दही चिड़ा महोत्सव पर 30,000 लीटर दिव्य जल से श्री श्री कृष्ण-बलराम का पवित्र कुंड में जल-विहार किया गया, इस दिव्य कुंड के निर्माण में 500 किलो पुष्प-पंखुड़ियों, सात पवित्र नदियों का जल, गुलाब जल, केवड़ा जल एवं सुगंधित इत्र का उपयोग किया गया ।

The festive buzz : श्री श्री कृष्ण बलराम ने किया 500 किलो पुष्प पंखुड़ियों से सजे दिव्य कुंड मे जल विहार, दही चिड़ा महोत्सव की धूम
The festive buzz : श्री श्री कृष्ण बलराम ने किया 500 किलो पुष्प पंखुड़ियों से सजे दिव्य कुंड मे जल विहार, दही चिड़ा महोत्सव की धूम

गुप्त वृन्दावन धाम में दही चिड़ा महोत्सव पर वर्ष में केवल एक बार बनने वाले 21 प्रकार के विशेष चिड़ा-दही का महाभोग लगाया गया । गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष श्री अमितासना दास ने बताया की पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास पानीहटी नामक गाँव है, इस गाँव में श्री नित्यानद प्रभू के साथ श्रील रघुनाथ दास गोस्वामी की पहली बार मुलाक़ात हुई थी और हर साल इसी के उपलक्ष्य में गुप्त वृन्दावन धाम में पानीहाटी चिड़ा दही उत्सव का आयोजन होता है| इस दिन श्रील रघुनाथ दास गोस्वामी ने श्री नित्यानद प्रभू के आदेश का पालन करते हुए सभी भक्तों को दही के साथ मिश्रित चावल वितरित किये थे| इस त्यौहार को दंड महोत्सव (सजा का त्योहार) के रूप में भी जाना जाता है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Cleanliness Drive : भूरागढ़ किले में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का दिया संदेश ?

Cleanliness Drive : भूरागढ़ किले में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का दिया संदेश ?

बांदा। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *