A procession was taken out in the city : सवर्ण महासभा ने यूजीसी के पुतले को गधे रुपी ट्रीरी पर बैठाकर शहर में जुलूस निकाला

गाजियाबादः
- वर्ण महासभा के पदाधिकारियों ने सर पर काला कफन बांधकर यूजीसी का विरोध किया और सरकार को उखाड फैंकने की चुनौती दी! 75 साल से सवर्ण समाज गधे की तरह सरकारों का उत्पीडन सह रहा है, मगर अब अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगेः बी के शर्मा हनुमान सवर्ण महासभा द्वारा यूजीसी का विरोध अनोखे ढंग से किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने यूजीसी जैसे काले कानून का पुतला गधे रूपी ट्रीरी पर बैठाकर पूरे शहर में उसका जुलस निकाला तो यूजीसी के खिलाफ लोगों का सैलाब उमड पडा। यूजीसी के पुतले का जुलूस गधे रूपी ट्रीरी पर नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ से प्रारंभ होकर दुर्गा भाभी चौक,सिहानी गेट, चोपला मंदिर, घंटाघर पर समाप्त हुआ।
- जुलूस-प्रदर्शन की सबसे प्रमुख बात यह रही कि उसमें सभी सात सवर्ण वर्गों के प्रतिनिधियों अपने सर पर विरोध स्वरूप काला कफन बांधकर शामिल हुए। हाथों में विरोध पट्टका लिए हुए थे उन्होंने यूजीसी के काले कानून के प्रति अपना गुस्से का प्रदर्शन किया। ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान प्रवक्ता सवर्ण महासभा ने कहा कि मोदी सरकार या अब तक जितनी भी सरकारें भारत में बनीं, उन सभी ने सवर्ण समाज का एक गधे के रूप में इस्तेमाल किया और उसके ऊपर आरक्षण, टैक्स चोरी, उत्पीड़न जैसे ना जाने कितने कानून थोप डाले और सवर्ण समाज भी एक गधे की तरह ,बगैर किसी विरोध किए हुए सब कुछ सहन करता रहा।
- सवर्ण समाज अपने स्वार्थ, सम्मान, हित व अधिकारों की चिंता किए बिना समाज व देश के हित में कार्य करता रहा और देश को विकास के शिखर तक पहुंचाता रहा और सरकारें तरह-तरह के कानून बनाकर सवर्ण समाज का उत्पीडन करती रहीं। सरकारों की नजर में देश के कानून सिर्फ सवर्ण समाज के लिए ही हैं, अन्य वर्गों पर कोई कानून लागू ही नहीं होता है।
- सरकारों द्वारा सवर्ण समाज को दबाने-कुचलने के हर प्रकार के प्रयास करने के बावजूद उसने उफ तक नहीं की और समाज व देश हित में कार्य करता रहा, मगर अब सरकार ने यूजीसी के काले कानून द्वारा समाज के बच्चों व आने वाली पीढी को बर्बाद करने का षडयंत्र रचा तो समाज के लोगों की सहनशीलता ने जवाब दे दिया है। हम सवर्ण समाज के व्यक्ति अपने उपर किए जाने वाले हर प्रकार के उत्पीडन व जुल्म को सहन कर सकते हैं, मगर बात जब हमारे बच्चों के भविष्य की होगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे और यूजीसी जैसे काले कानून को लागू नहीं देंगे,
- इसके लिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति मरते दम तक लडने के लिए तैयार है। संयोजक सेवाराम त्यागी ने बताया कि यह प्रदर्शन उस उत्पीडन के विरोध का प्रतीक है, जो पिछले 75 सालों से सरकारे सवर्ण समाज के साथ करती आ रही हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जब तक आरक्षण व यूजीसी समूल रूप से समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक पूरे देश में इस कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेंगे।

संयोजक वी के अग्रवाल ने कहा कि
- इस विरोध प्रदर्शन को गाजियाबाद के सभी व्यापार मंडलों ने संपूर्ण समर्थन दिया है तथा जिस जगह से भी यह विरोध प्रदर्शन निकाला, व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान से बाहर आकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्हेांने यह भी कहा कि अगले प्रदर्शन में वे भी अपना प्रतिष्ठान बंद करके सबके साथ चलेंगे। संयोजक एडवोकेट विनय कक्कड़ दें कहा कि सवर्ण समाज का उत्पीडन अब सहन नहीं किया जाएगा। अब सभी समाज एकजुट होकर अंतिम क्षण तक इस लड़ाई को लड़ेंगे। संयोजक सुरेश शर्मा ने कहा कि यह सरकार जगह-जगह हिंदू सम्मेलन तो कर रही है लेकिन हिंदुओं को खुद ही बांट रही है। दलित ओबीसी भी तो हिंदू ही है, उन्हें इस कानून से अलग करके इन्होंने हिंदू समाज के बीच विभाजन का नया षड्यंत्र रचा है, जिसे दलित व ओबीसी समाज भी समझ रहा है।
- प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सभी सवर्ण वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए और यूजीसी कानून एवं आरक्षण कानून को समाप्त करने के लिए नारे लगाए तथा शहर के वर्तमान व पूर्व सवर्ण जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध भी अपना गुस्से का इजहार किया कि शहर में सात सवर्ण जनप्रतिनिधि है लेकिन सभी मुंह में ताला लगाए बैठे हैं। सभी अपने पदो की लोलुपता के कारण इस काले कानून का विरोध करने की हिम्मत तक नहीं उठा पा रहे हैं। इस अवसर पर महाकाली के रूप में डॉक्टर उदिता त्यागी,सहसंयोजक सुनील निगम,सहसंयोजक, प्रेमचंद त्यागी महानगर संयोजक पंडित अशोक भारतीय सहसंयोजक मास्टर स्वरूपचंद शर्मा सहसंयोजक सतीश चोपड़ा सह संयोजक नरेंद्र गुप्ता नंदी सहसंयोजक संजय चौहान, अवधेश सिंह प.अशोक भारतीय संजय चौहान पियूष सेगर डा.दीपक राणा डा.गौरव सैनी (गोपाल) जे.के शर्मा विक्रम दत, विवेक कुमार संदीप सिंहल गौरव शर्मा नितिन रावल दिवेश शर्मा दो बृजपाल शर्मा, अरविंद कुमारशर्मा,प्रदीप कुमार देबूदेश सिंह बी.एन अग्रवाल अरुप त्यागी अजय त्यागी बिजेंद्र त्यागी पुनीत त्यागी सतीश चोपड़ा शिव कुमार शर्मा हरीश शर्मा संजीव कौशिक कुलदीप शर्मा सुनील शर्मा सुरेश चंद शर्मा डा.नानक सिंह तोमर राजन शर्मा हरी शंकर शर्मा श्री कृष्णा शर्मा सर्वेश कुमार शर्मा डा.संजय कुमार डा.एस.के मिश्रा डा. दिलीप कुमार प्रेमचंद त्यागी धन प्रकाश त्यागी अनिल कुमार पवन कुमार डा.नरेंद्र मेहता राजेश गुप्ता नीरज शर्मा अंकुर गर्ग ओमप्रकाश गुप्ता
- जयप्रकाश गुप्ता देवेंद्र शर्मा सरूप चंद शर्मा राकेश अरोड़ा संजीव अग्रवाल आर के गोयल डॉ एस के शर्मा, प्रकाश शर्मा अशोक कुमार गौरव अग्रवाल अनिल त्यागी सोमिंन्द्र त्यागी राजीव अग्रवाल संजय शर्मा अरुण कुमार अग्रवाल आर.एस शर्मा महेश त्यागी अजय त्यागी बाबा नितिन त्यागी सहित हजारों सवर्ण का कुटुम्ब कबीला मौजूद था
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता