Engineer turned spy : इंजीनियर निकला जासूस, ATS ने रवि मुरलीधर वर्मा को किया गिरफ्तार ?

इंजीनियर निकला जासूस: ATS ने रवि मुरलीधर वर्मा को किया गिरफ्तार, देश की सुरक्षा पर बड़ा हमला!
- ठाणे (महाराष्ट्र):देश की सुरक्षा में एक बड़ा सेंध लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराष्ट्र एटीएस (Anti-Terrorism Squad) ने ठाणे से एक प्राइवेट डिफेंस कंपनी में कार्यरत इंजीनियर रवि मुरलीधर वर्मा को गिरफ्तार किया है। रवि पर गंभीर आरोप हैं कि उसने भारत की सामरिक गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजी हैं।
क्या है मामला?
- एटीएस की जांच में सामने आया है कि रवि ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों और युद्ध तोपों से जुड़ी लगभग 14 गोपनीय जानकारियां दुश्मन देश को भेजीं। यह जानकारी उस कंपनी से लीक की गई, जहां रवि एक इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था। उल्लेखनीय है कि इस कंपनी को भारतीय नौसेना से संवेदनशील प्रोजेक्ट्स का ठेका मिला हुआ था।
कैसे हुआ खुलासा?
- एटीएस को रवि की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना कुछ समय पहले मिली थी। टेक्निकल सर्विलांस और इंटेलिजेंस इनपुट के बाद उसे ठाणे से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ में रवि ने ISI एजेंट से संपर्क की बात कबूल की है। यह संपर्क सोशल मीडिया और वर्चुअल चैनलों के ज़रिए हुआ बताया जा रहा है।
Engineer turned spy : इंजीनियर निकला जासूस, ATS ने रवि मुरलीधर वर्मा को किया गिरफ्तार ?
देश की सुरक्षा पर बड़ा खतरा
- यह मामला केवल एक व्यक्ति की गद्दारी का नहीं, बल्कि पूरे डिफेंस सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। जब ऐसी संवेदनशील जानकारी में लिप्त लोग ही दुश्मन देश से मिल जाएं, तो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा कितनी असुरक्षित हो सकती है, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
आगे की कार्रवाई
- फिलहाल एटीएस रवि से गहन पूछताछ कर रही है। यह जानने की कोशिश हो रही है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं। रवि के मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट्स को जब्त कर लिया गया है।
देश की सुरक्षा के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा!
- यह मामला एक बार फिर से ये सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हमारी रक्षा तैयारियों और डिफेंस डाटा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं? समय आ गया है कि टेक्निकल और साइबर सुरक्षा को और मज़बूत किया जाए।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home