Indian Red Cross Society : फतेहपुर ने पुलवामा स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया ?

Indian Red Cross Society : फतेहपुर ने पुलवामा स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया

Indian Red Cross Society : फतेहपुर ने पुलवामा स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया ?
Indian Red Cross Society : फतेहपुर ने पुलवामा स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया ?

पुलवामा हमले में शहीद हुए

  • सैनिकों की स्मृति की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे Indian Red Cross Society फतेहपुर के संयोजकत्व तथा चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य Indian Red Cross Society Uttar Pradesh डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
  • शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह (पूर्व विधायक, सदर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजीव नयन गिरि (मुख्य चिकित्साधिकारी) एवं डॉ. राजेश (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को बैज अलंकृत कर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
  • शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 20 लोगों ने आगामी रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्र ने अपने पति इंजीनियर अर्जुन शर्मा के साथ रक्तदान किया। अजीत सिंह ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त अरविंद कुमार, अतुल कुमार गुप्ता, हरीश श्रीवास्तव, जैविक कृषक वीरेंद्र यादव, प्रवीण, शिवम साहू, हिमांशु एवं विवेक श्रीवास्तव ने मानवता के हित में रक्तदान किया।
Indian Red Cross Society : फतेहपुर ने पुलवामा स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया ?
Indian Red Cross Society : फतेहपुर ने पुलवामा स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया ?

सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि,

  • विशिष्ट अतिथि एवं रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त करते हैं।
  • इस अवसर पर रेडक्रॉस परिवार से आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल, हिमांशु श्रीवास्तव तथा जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र विभागाध्यक्ष डॉ. वरद वर्धन, डॉ. अभिषेक, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, विनोद, कौशल श्रीवास्तव, दिव्या वर्मा, दीपाली, कमला प्रसाद, शशि, पूजा तिवारी एवं सुलभ उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार ?

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *