A woman tried to commit suicide outside Yogi’s residence: योगी आवास के बाहर महिला ने आत्मदाह की कोशिश

A woman tried to commit suicide outside Yogi’s residence: योगी आवास के बाहर महिला ने आत्मदाह की कोशिश

योगी आवास के बाहर महिला ने आत्मदाह की कोशिश की जनता दरबार से बाहर आई, गोद लिए बच्चे को किनारे रखा; पेट्रोल डालकर आग लगा ली

लखनऊ में सीएम योगी के आवास के बाहर एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी। बाहर आकर उसने अपने गोद लिए बच्चे को सड़क किनारे रख दिया। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक महिला बुरी तरह जलने लगी। पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डालकर आग बुझाई।

A woman tried to commit suicide outside Yogi’s residence: योगी आवास के बाहर महिला ने आत्मदाह की कोशिश

तब तक महिला 70 से 80% जल चुकी थी। महिला की आग बुझी तो वह रो-रोकर चिल्लाने लगी। खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी। वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ले गई। उसकी हालत नाजुक है। महिला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है। उसकी उम्र 30 साल है। उन्नाव से जनता दरबार में आई थी।

A woman tried to commit suicide outside Yogi’s residence: योगी आवास के बाहर महिला ने आत्मदाह की कोशिश

दागी पुलिसवालों की थानों में नहीं होगी तैनाती : योगी अफसरों को दी हिदायत, खनन माफिया पनपने न पाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दो टूक कहा कि दागी पुलिसकर्मियों को थानों में अहम पदों पर तैनाती न दी जाए। साथ ही किसी भी जिले में खनन माफिया न पनपने पाएं। गोण्डा में सोमवार को मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में देवीपाटन मंडल के जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी सोमवार को करीब चार घंटे तक शहर में रहे। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से भेंट की। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में अफसरों से विकास कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली। यहां पर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के एसपी से साफ कहा कि दागी छवि के पुलिसकर्मियों को थानों में कोई अहम पद न दिया जाए। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिलों में अपराधों पर पूरी तरह से लगाम लगाएं। जिन अराजक तत्वों से खतरा हो उनको चिह्नित कर जेल भेजा जाए।

 

*उ.प्र.मा.शि.संघ की एक प्रदेश कार्य समिति की बैठक एवं वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों*

Check Also

Janpad starie: खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Janpad starie: खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला संवाददाता एहतेशाम खान Janpad starie: खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन   नेवढ़िया,जौनपुरl युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *