Grand Holi Festival : चरणाश्रम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ पंच दिवसीय दिव्य व भव्य होली महोत्सव ?

चरणाश्रम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ पंच दिवसीय दिव्य व भव्य होली महोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

  • वृन्दावन :- परिक्रमा मार्ग/वंशीवट क्षेत्र स्थित चरणाश्रम (पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) में चरणाश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज (अधिकारी गुरुजी) के पावन सानिध्य में पंच दिवसीय दिव्य व भव्य होली महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत संपन्न हुई सरस भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायकों ने होली से सम्बंधित भजनों, पदों व रसियाओं का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया।जिन पर देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल व फूलों की अद्भुत होली खेली।साथ ही जबरदस्त नृत्य किया।
    चरणाश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज (अधिकारी गुरुजी) ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि होली भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। प्रेम भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर प्रेम से गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं।
Grand Holi Festival : चरणाश्रम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ पंच दिवसीय दिव्य व भव्य होली महोत्सव ?
Grand Holi Festival : चरणाश्रम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ पंच दिवसीय दिव्य व भव्य होली महोत्सव ?
  • महोत्सव में पधारे प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज अधिकारी गुरुजी सेवा की प्रतिमूर्ति हैं।वे नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते हैं।वे निर्धन, निराश्रितों, दीन-दुखियों एवं असहायों की सेवा पूर्ण निष्ठा, निस्वार्थ भाव और समर्पण के साथ कर रहे हैं। पूज्य महाराजश्री समूचे वृन्दावन में डॉक्टर बाबा के नाम से प्रख्यात हैं।
    महोत्सव में डॉ. मोहन आचारी (USA), हुई (चाइना), मुरली अग्रवाल, पुनीत गुप्ता (सिरसा), मदन गोपाल बाबा, विकास अग्रवाल (बुलंद शहर), अंकित प्रधान (पानीगांव), डॉ. राधाकांत शर्मा, हरिओम शर्मा, दीना पण्डितजी, संजू अग्रवाल आदि की उपस्थिति विशेष रही।
    उत्सव पर्यन्त नित्य ब्रजवासी, वृद्ध माताओं का भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। साथ ही परिक्रमार्थियों के लिए फलाहार, भोजन प्रसाद और चाय बिस्किट आदि का वितरण किया गया।
    ज्ञात हो कि चरणाश्रम (पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) में नित्यप्रति समस्त संत, भक्त, ब्रजवासी, वैष्णव एवं निर्धन निराश्रित आदि को सुबह में चाय और बिस्किट और शाम को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाता है।साथ ही डॉ. अधिकारी गुरुजी के द्वारा नित्य रोगियों का परीक्षण करके उन्हें निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया जाता है।जिसका महीने का खर्चा लगभग 1 लाख के करीब होता है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Even the police were sweating : चाची का चल रहा था दो भतीजों से अफेयर, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई तो, मोबाइल देख पुलिस के भी छूटे पसीने ?

Even the police were sweating : चाची का चल रहा था दो भतीजों से अफेयर, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई तो, मोबाइल देख पुलिस के भी छूटे पसीने ?

Even the police were sweating : चाची का चल रहा था दो भतीजों से अफेयर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *