Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन ?

Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन

Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन ?
Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन ?

बड़वाह समीपस्थ ग्राम मनिहार स्थित फन एन फ्लोरा फार्मलैंड एण्ड रिसोर्ट में पहली बार भव्य संगीतमय श्री शिव पुराण कथा ज्ञान गंगा का आयोजन 23 फरवरी से 1 मार्च तक सप्त दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन अलकारानी जैन, रैना-शलभ जैन अर्शी-शुभम जैन परिवार के द्वारा माँ नर्मदा एवं नाकोडा भैरव की कृपा से बैंकुठवासी स्व. कमलकुमार जैन की पुण्यस्मृति में आयोजन कराया जा रहा है।कथा का वाचन प्रेम मुर्ति पंडित अभिषेकानंद महाराज के द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से किया जाएगा।कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा।उसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।

प्रेम मुर्ति पंडित अभिषेकानंद महाराज कथा का वाचन करेंगे।

रैना-शलभ जैन ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर परिवार सहित श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और भक्तजन पूरी श्रद्धा से जुटे हुए हैं। कथा का वाचन प्रेम मुर्ति पंडित अभिषेकानंद महाराज अपनी सुमधुर वाणी से कथा का वाचन करेंगे।23 फरवरी को सोमवार को प्रथम दिवस सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।उसके पश्चात श्री शिव महापुराण
की महिमा एवं शिव पार्वती झांकी दर्शन होगा।24 फरवरी मंगलवार शिव पार्वती के गणगौर स्वरूप दर्शन होगा।25 फरवरी बुधवार ब्रह्मा विष्णु के द्वारा शिवलिंग के प्रकट होने पर पूजन होगा।26 फरवरी गुरुवार शिव पार्वती विवाह सम्पन्न होगा।27 फरवरी शुक्रवार महाँकाली का दिव्य दर्शन हनुमान जी की दिव्य झांकी दर्शन होगे ।
28 फरवरी शनिवार गणेश जी का रिद्धी सिद्धी संग विवाह होगा।अनुसुइया के यहां ब्रह्मा विष्णु महेश का पालना में झांकी दर्शन एवं फुलों की होली खेली जाएगी।

सुंदर कांड खाटू श्याम कृष्ण लीला नाकोडा भैरव भक्ति का आयोजन होगा

अलका रानी जैन अर्शी-शुभम जैन ने बताया कि श्री शिव पुराण कथा के पश्चात सायंकाल सुप्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन होगा।
24 फरवरी को सायंकाल 7 बजे सुंदरकांड का आयोजन होगा।25 फरवरी 2026 बुधवार को सायंकाल 7 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।26 फरवरी गुरुवार को सायंकाल 7 बजे श्री कृष्ण लीला का व्यंगम झाकी दृश्य एवं भगवान श्री कृष्ण की लीला का चित्रण होगा।27 फरवरी शुक्रवार को सायंकाल 7 बजे श्री खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन होगा।28 फरवरी शनिवार को सायंकाल 7 बजे नाकोडा भैरव भक्ति का संगीतमय आयोजन होगा।आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

बड़वाह निमाड़ क्षेत्र की दो विधानसभा महेश्वर एवं बड़वाह विधानसभा के ग्रामीणों की सड़क की समस्याओं लेकर पूर्व सांसद एवं इंदौर पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने काटकुट क्षेत्र के भाजपा नेता कनिराम जाट के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विगत दो वर्षों से मुख्यमंत्री मोहन यादव उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह को पत्राचार के माध्यम से महेश्वर विधानसभा के प्राईमरी स्कूल झिगड़ी से गोचरी खेड़ा मार्ग एवं हनुमान मंदिर बलवाड़ा से गोबरी खेड़ा तक मार्ग तक नवीन सड़क निर्माण एवं बडवाह विधानसभा के वन क्षेत्र स्थित सिद्धवरकूट मार्ग स्थित मोदरी आश्रम फाटे से कोठावा आश्रम तक नवीन सड़क मार्ग निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली

मोघे के प्रयासों से 15 करोड़ की तीन नवीन सड़क करीब 10 किमी की सौगात दिलाई

कृष्ण मुरारी मोघे ने महेश्वर विधानसभा के दो महत्वपूर्ण प्रायमरी स्कूल झिगड़ी से गोचरी खेड़ा मार्ग जिसकी लंबाई ढाई किमी जिसकी लागत करीब 4 करोड़ 8 लाख रुपए एवं हनुमान मंदिर बलवाड़ा से गोबरी खेड़ा तक मार्ग की लंबाई 2.20किमी जिसकी अनुमानित लागत 3 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से स्वीकृति कराई गई है ।क्योंकि इन सड़कों की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। खासकर बलवाड़ा और आसपास के गांवों के लोगों कच्चे सड़क मार्गो से खेतों में आवागमन का रास्ता करना पड़ता था। यहां तक कि बारिश के मौसम में सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाता था।यहां तक ट्रैक्टर दुपहिया वाहनों से भी दोनों कच्चे मार्गो से गुजारना मुश्किल हो जाता था।अब
नई सड़क बनने के बाद अब सीधे खेतों तक पक्की सड़क मिलेगी।मोघे के प्रयासों से 15 करोड़ की तीन नवीन सड़क करीब 10 किमी की सौगात दिलाई।ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त माना।

Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन ?
Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन ?

वन क्षेत्र मोदरी मार्ग से कोठावा आश्रम तक 5 किमी की पक्की सड़क की स्वीकृति मिली

कृष्ण मुरारी मोघे ने बड़वाह विधानसभा के बड़वाह वन मंडल मार्ग सिद्धरकूट अति प्राचीन मोदरी आश्रम पहुंच मार्ग एवं कोठावा आश्रम में आने वाले भक्तों को कच्ची सड़क मार्गो से गुजरने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था वन क्षेत्र होने की वजह से भी सड़क मार्ग को लंबे समय से स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी।जिसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह को पत्राचार के माध्यम से मोदरी आश्रम फाटे से कोठावा आश्रम तक करीब 5 किमी नवीन सड़क मार्ग निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 6 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश के बजट में दिनांक 18 फरवरी को तीनों सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है।

समय और ईंधन की होगी बचत

द्वय विधायक सचिन बिरला एवं महेश्वर विधायक राजकुमार ने कहा कि नई सड़क बनने से दूरी कम होगी। इससे लोगों का समय बचेगा और ईंधन की भी बचत होगी। प्राईमरी स्कूल झिगड़ी से गोचरी खेड़ा मार्ग एवं हनुमान मंदिर बलवाड़ा से गोबरी खेड़ा तक मार्ग तक नवीन सड़क निर्माण एवं बडवाह विधानसभा के वन क्षेत्र स्थित सिद्धवरकूट मार्ग स्थित मोदरी आश्रम फाटे से कोठावा आश्रम तक मार्ग बनने से भी आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को यात्रा में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

भाजपा पदाधिकारियों ने जताया आभार

सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने पर ऑल इंडिया दाल मील संगठन अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल भाजपा नेता कनिराम जाट भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खुमानसिंह जाट विष्णु यादव नरेंद्र यादव नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता लक्ष्मण काग लादूराम साहू सहित कई पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कृष्ण मुरारी मोघे का आभार जताया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Demanded action : गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने थरियांव थाने घेराव कर खुशबू के लिए न्याय और पुलिस कार्रवाई की मांग की ?

Demanded action : गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने थरियांव थाने घेराव कर खुशबू के लिए न्याय और पुलिस कार्रवाई की मांग की ?

Demanded action : गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने थरियांव थाने घेराव कर खुशबू के लिए न्याय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *