Musraf Khan : माहे रमजान में दान से मिलती है अल्लाह की रज़ा, सेवा की भावना से भाईचारे का दें संदेश: वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान

इस पाक महीने में दान – जकात, सदका और खैरात के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना अत्यंत पुण्य का कार्य है : वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान
रमजान की इबादतों-नमाज़, तिलावत और दुआ के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें और ग़रीब जरूरतमंदों की सहायता में बढ़-चढ़कर भाग लें – दान और सेवा की भावना से समाज में भाईचारे, करुणा और एकता संदेश दे।
उत्तरप्रदेश, संजय सिंह। चांद के दीदार के साथ ही पवित्र माहे रमजान की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान ने समाज के लोगों से रमजान की रूह को समझते हुए इबादत, आत्मसंयम और सेवा के मार्ग पर चलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रमजान केवल रोज़ा रखने का महीना नहीं, बल्कि आत्ममंथन, आध्यात्मिक शुद्धि और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का पावन अवसर है।
श्री ख़ान ने आगे कहा कि इस पाक महीने में दान – जकात, सदका और खैरात के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। इससे न केवल ग़रीब जरूरतमंदों की कठिनाइयाँ दूर होती हैं, बल्कि अल्लाह की रज़ा भी हासिल होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी आय का निर्धारित हिस्सा ग़रीब जरूरतमंदों पर खर्च कर समाज में समानता और सहानुभूति की भावना को मजबूत करें।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे रमजान की इबादतों-नमाज़, तिलावत और दुआ के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें और ग़रीब जरूरतमंदों की सहायता में बढ़-चढ़कर भाग लें। उनके अनुसार, दान और सेवा की भावना समाज में भाईचारे, करुणा और एकता का संदेश फैलाती है।
उन्होंने बताया कि उल्लेखनीय है कि इसी अवधि में रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाएगा। ऐसे में विभिन्न समुदायों के पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, जो आपसी सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के अनुयायियों को एक-दूसरे की आस्थाओं का सम्मान करते हुए संयम और सौहार्द बनाए रखना चाहिए, ताकि समाज में शांति और एकता की मिसाल कायम हो सके।
उन्होंने अंत में वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान ने कहा कि रमजान का वास्तविक संदेश इंसानियत, सेवा और भाईचारे को बढ़ावा देना है। यदि हम इन मूल्यों को अपने जीवन में उतार लें, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता