Put to death : कलयुगी बेटे की क्रूरता: बुजुर्ग पिता को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

मोहनलालगंज के खुजहेटा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना
- एक बेटे ने अपने पिता की लाठी से वार कर हत्या कर दी। कहासुनी के बाद बेटे ने पिता पर एक के बाद एक कई वार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग निकला। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई,वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- खुजहेटा निवासी नौमीलाल का बेटा रामकरन 45 वर्ष खेती किसानी कर दो बेटे लवकुश 17 वर्ष और विशाल 14 पत्नी सावित्री के साथ रहता था। सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे रामकरन अपने घर पर था इस बीच बड़ा बेटा लवकुश भैंस चराकर वापस लौटा। इस दौरान रिश्तेदारी में जाने की बात लेकर लवकुश और रामकरन के विवाद हो गया।
- दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लवकुश ने लाठी उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए,अचानक हुए हमले में रामकरन मरणासन्न होकर मौके पर ही गिर गया। चीख पुकार सुन पड़ोस में रहने वाले मृतक के पिता व भाई जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमला कर बेटा मौके से भाग निकला। इसके बाद उन्हें ग्राम प्रधान की सूचना दी तब पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था।

मायके में रह रही थी पत्नी
- छोटे बेटे विशाल ने बताया कि होली से पहले पिता ने मां सावित्री से विवाद कर उसका गला दबा दिया था जिसके बाद मामा घर पर आए थे और मां सावित्री को अपने साथ कल्ली पश्चिम ले गए। उसने बताया बताया कि बड़ा भाई लवकुश ईट भट्टे पर मजदूरी करता था सुबह जब विवाद हुआ तब वह घर नहीं था। मृतक के पिता नौमीलाल ने बताया कि बेटी सावित्री अपने घर उन्नाव का रही थी इस बीच शोर सुनकर वह घर पहुंची उन्हें घटना के बारे में बताया तब तक लवकुश मौके से भाग निकला।
खाना बनाने पर विवाद करते थे पिता
- विशाल ने बताया कि होली पर पिता रामकरन नानी के घर गए थे जहां विवाद के बाद उनकी पिटाई हुई थी। वापस लौटाने के बाद से पिता उन्हें व भाई को ना ही खाना बनाने देते थे ना ही खाने देते थे। भाई खुद बाहर से खाता था और उसके लिए भी लाता था। वही। अगर कोई खाना बनाने की कोशिश करता था उससे पिता विवाद करते थे।
- घटना की सूचना के बाद एडीसीपी दक्षिणी रल्ला पल्ली बसंत कुमार इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे छानबीन की। एडीसीपी ने बताया कि दो टीमों का गठन किया गया है किशोर की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरेलू विवाद में हत्या की आशंका है आरोपी बेटा लवकुश अभी साढ़े 17 वर्षों का है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता