Large Rallies : केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां ?

Large Rallies : केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

Large Rallies : केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां
Large Rallies : केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

नई दिल्ली।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केरल में कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार तेज किया है। शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केरल पहुंचेंगे और तीन बड़ी रैलियां करेंगे। फिलहाल, वे केरल जाने के लिए अपने दिल्ली स्थित आवास से रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे तक चुनाव प्रचार के लिए केरल पहुंचेंगे। वे राज्य के 3 जिलों में आयोजित अलग-अलग 4 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहला कार्यक्रम अलाप्पुझा निर्वाचन क्षेत्र में होगा। उसके बाद, प्रचार कट्टप्पना में और फिर कोच्चि में होगा। उनकी आज आखिरी रैली दोपहर करीब 3 बजे एर्नाकुलम में होगी। राहुल गांधी का यह केरल दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा नीत एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2.30 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, शाम 4 बजे तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में एनडीए की जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

Large Rallies : केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां
Large Rallies : केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

गौरतलब है कि केरल में त्रिकोणीय मुकाबला है,

जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ वापसी की कोशिश में है और भाजपा नीत एनडीए को बड़ी सफलता की उम्मीद है।
केरल में भाजपा का प्रमुख गठबंधन सहयोगी बीडीजेएस है। क्षेत्रीय पार्टी ट्वेंटी-20 भी एनडीए का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी), शिवसेना और कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) जैसे दल भी एनडीए का हिस्सा हैं।
केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को होने वाले हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
इस बार केरल विधानसभा चुनाव में कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, केरल चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Nature's Rampage : राजस्थान में कुदरत का कोहराम : जयपुर में अंधड़ ने ली 2 जान, 29 जिलों में 'हाई अलर्ट', पारा 7 डिग्री धड़ाम

Nature’s Rampage : राजस्थान में कुदरत का कोहराम : जयपुर में अंधड़ ने ली 2 जान, 29 जिलों में ‘हाई अलर्ट’, पारा 7 डिग्री धड़ाम ?

Nature’s Rampage : राजस्थान में कुदरत का कोहराम : जयपुर में अंधड़ ने ली 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *