Process completed : गणपति क्लासिक सोसाइटी चुनाव: शांतिपूर्ण नामांकन, 5 पदों पर 9 उम्मीदवार, निष्पक्ष प्रक्रिया सम्पन्न

गणपति क्लासिक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, आगरा: नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण, चुनाव की तस्वीर साफ पर्यवेक्षक की निगरानी में निष्पक्ष प्रक्रिया, पांच पदों पर 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
आगरा। गणपति क्लासिक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया श्रीमान उपनिबंधक फर्म्स,सोसाइटीज एवं चिट्स आगरा द्वारा नियुक्त/नामित पर्यवेक्षक इंजी.सोमेश कुमार सहायक अभियंता नगर निगम आगरा के निर्देशानुसार नामांकन पत्र संस्था के साधारण सभा के सदस्यों द्वारा निर्वाचित चुनाव अधिकारियों द्वारा वितरित किये गए। तत्पश्चात नामांकन पत्र,पर्यवेक्षक इंजी.सोमेश कुमार जी की देखरेख में जमा किये गए,कुल नौ नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
नामांकन पत्रों की गहन एवं विस्तृत जांचोपरांत उम्मीदवारों की स्वेच्छिक अपने नामांकन /नाम वापिसी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। उनमें से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री अजय शर्मा,उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री कमल नागवानी,सचिव पद के उम्मीदवार श्री राजीव आनंद,कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री मनीष साहनी ने,पर्यवेक्षक की उपस्थिति एवं देखरेख में अपने अपने नाम वापस ले लिए। उपसचिव पद हेतु उपेंद्र शर्मा जी का केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। उक्त में प्रत्येक पद के लिए केवल एक एक ही उम्मीदवार रह गया।जिसमें
निर्वाचन समिति द्वारा संचालित इस प्रक्रिया में कुल पांच पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। नियमावली के अनुसार इन पदों पर चुनाव होना निर्धारित था। नामांकन के दौरान कुल उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए, जिनकी विस्तृत जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।

पर्यवेक्षक के रूप में नगर निगम आगरा के सहायक अभियंता इंजीनियर सोमेश कुमार की नियुक्ति की गई थी। उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
नामांकन वापसी के बाद प्रत्येक पद पर केवल एक-एक उम्मीदवार शेष रह गया, जिससे अंतिम रूप से अध्यक्ष पद के लिए अंकित गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील चौधरी,सचिव पद के लिए डॉ उमेश शर्मा,कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपेश कुमार तथा उपसचिव पद के लिए उपेंद्र शर्मा के ही नामांकन अंतिम रूप से फाइनल रहे।
पर्यवेक्षक के निर्देशानुसार निर्वाचित पदों/चुनाव परिणामों की घोषणा विधिवत जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नियत तिथि 19 अप्रैल 2026 को की जाएगी। उपरोक्त समस्त। कार्यवाही विधिवत पर्यवेक्षक इंजी.सोमेश कुमार की देखरेख में संपादित हुई। अन्त में चुनाव अधिकारी मंडल ( श्री एच. के. तायल,श्री के. एल. गुप्ता ‘गुरुजी’, श्री अनंत माहेश्वरी,श्री अजय अग्रवाल एवं श्री आर.के.दीक्षित) ने पूरी प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी को बधाई देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
यह पूरा निर्वाचन कार्य संस्था की नियमावली के प्रावधानों के अनुसार पारदर्शिता, अनुशासन और निष्पक्षता का उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसकी स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता