President Droupadi Murmu : जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी हैं सिविल सेवक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली ।
- सिविल सेवा दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सभी सिविल सेवकों को दिल से शुभकामनाएं दी हैं और उनके काम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक ही वो मजबूत कड़ी हैं जो सरकार और जनता के बीच भरोसा बनाते हैं और देश के विकास को आगे बढ़ाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी प्रतिबद्धता उत्तरदायी शासन को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक संस्थाओं को मजबूत बनाने का कार्य निरंतर कर रही है।
- अभिनव, भविष्योन्मुखी और नागरिक-केंद्रित नीतियों के निर्माण से लेकर जमीनी स्तर पर उनके प्रभावी कार्यान्वयन तक, आपका कार्य लाखों लोगों के जीवन की गुणवत्ता पर गहरा प्रभाव डालता है।” उन्होंने आगे कहा, “जैसे-जैसे भारत नई आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है, आपकी सत्यनिष्ठा और संवेदनशीलता, कमियों को दूर करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और राज्य तथा उसके नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आप सार्वजनिक सेवा के सर्वोच्च मानकों को निरंतर बनाए रखें और एक अधिक समतामूलक तथा प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में सार्थक योगदान देते रहें।”

वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा,
- “सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मैं सभी सिविल सेवकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और राष्ट्र के प्रति आपके समर्पण तथा अनुकरणीय सेवा के लिए अपनी सच्ची सराहना व्यक्त करता हूं। भारत की प्रशासनिक संरचना के एक स्थायी स्तंभ के रूप में शासन को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आपके प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”
उन्होंने बताया, “इस वर्ष का विषय “विकसित भारत: नागरिक-केंद्रित शासन और अंतिम छोर तक विकास” विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है और यह पारदर्शी, जवाबदेह तथा नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसमें अंतिम छोर तक सेवा पहुँचाने और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।” - उन्होंने कहा, “आज, मैं नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह में मुख्य भाषण देने के लिए भी उत्सुक हूं। आइए, हम सभी इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और एक समावेशी तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करते रहें।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता