Warning Issued : TMC के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें महिलाओं के उत्पीड़न पर अमित शाह ने दार्जिलिंग से दी चेतावनी

दार्जिलिंग ।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिलिंग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के राज में माताओं बहनों पर जमकर अत्याचार हुआ। गृहमंत्री ने कहा कि हमारे गोरखा बहनों-भाइयों पर इन्होंने सैकड़ों गलत केस किए हैं। 4 मई को परिणाम आएगा, 5 को भाजपा सरकार बनेगी और 31 जुलाई से पहले भाजपा सरकार सारे गोरखा बहनों-भाइयों पर दर्ज सभी केस वापस ले लेगी। टीएमसी ने ये फर्जी केस कर गोरखा आंदोलन को दबाया, ये सारे केस भाजपा समाप्त करेगी और आपको आंदोलन न करना पड़े, ऐसा समाधान भी लेकर आएगी। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर हर गोरखा के चेहरे पर संतोष की हंसी हो, ऐसा समाधान हम निकालेंगे। कांग्रेस और टीएमसी ने दार्जिलिंग और गोरखा—दोनों के साथ अन्याय किया है। कमल फूल की सरकार बनते ही 6 महीनों के अंदर दशकों पुरानी गोरखा समस्या का गोरखा के हिसाब से समाधान करके दिखाएंगे, यह हमारा वादा है।
गृहमंत्री ने कहा, “उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है। यह चुनाव दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर गंगासागर और कोलकाता तक हमारी माताओं-बहनों को सुरक्षित करने का चुनाव है। ममता के राज में ढेर सारी माताओं-बहनों पर अत्याचार हुआ है। संदेशखाली ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया। भाजपा सरकार हर बलात्कारी को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी।
गृहमंत्री ने टीएमसी सरकार पर मदरसों को अधिक बजट देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास के लिए पहाड़ों और उत्तर बंगाल के लिए ममता सरकार का बजट 2000 करोड़ रुपए है, जबकि मदरसों और मुसलमानों के लिए ममता सरकार का बजट 5700 करोड़ रुपए से अधिक है। गोरखा समस्याओं के समाधान के लिए गृह मंत्री बनने के बाद मैंने तीन बड़ी मीटिंग बुलाईं, लेकिन एक बार भी ममता सरकार की ओर से प्रतिनिधि नहीं आया।

अमित शाह ने कहा,
“ममता दीदी! गोरखा समस्या के समाधान के लिए हम आप पर निर्भर नहीं हैं। हमने एक इंटरलोक्यूटर (संवाद करने वाला व्यक्ति) नियुक्त करने का काम किया है, जो यहां के गोरखा लोगों से मिलकर एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है। भाजपा सरकार बनते ही सभी गोरखाओं के मन में जो है, वही समाधान हम देंगे।
अमित शाह ने कहा, 3000 करोड़ रुपए की लागत से बागडोगरा एयरपोर्ट को नया बनाया जा रहा है और दिसंबर 2027 से पहले यह एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक बन जाए, इसके लिए हम काम कर रहे हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि पहाड़ समेत पूरे बंगाल की माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। बेरोजगार युवाओं को भी 3000 रुपए मिलेंगे। चाय बागानों के अंदर स्कूल बनाए जाएंगे, श्रमिकों को अपनी भूमि का मालिक बनाया जाएगा, घर का पट्टा दिया जाएगा।
गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें, 5 तारीख के बाद किसी नागरिक को परेशान किया तो उल्टा करके सीधा करने का काम करेंगे। अगर अपनी खैर चाहते हो तो 23 अप्रैल को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना वरना 5 मई के बाद जेल की सलाखों के पीछे होगे। उन्होंने कहा कि ममता दीदी एक अफवाह फैला रही हैं कि अभी जो जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें भाजपा बंद कर देगी, लेकिन भाजपा कोई भी जनकल्याण की योजना बंद नहीं करेगी। इसके साथ इन सभी योजनाओं को लागू करने का काम भाजपा करेगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता