Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत ?

Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत
Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

मुंबई/जलगांव ।

  • महाराष्ट्र में बुधवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। इन घटनाओं में लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना महाराष्ट्र के जलगांव में हुई, जहां एक गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नई-नवेली दुल्हन भी शामिल थी। जानकारी के अनुसार, जलगांव के धरनगांव तालुका में वराड खुर्द गांव के पास यह हादसा हुआ। बताया गया कि गुजरात से बारात लेकर अकोला जा रही एक क्रूजर का टायर फट गया, जिससे क्रूजर हाईवे पर खड़े एक गैस टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना उस समय हुआ, जब दुल्हन शादी के बाद लौट रही थी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत
Police Constable : महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

इनमें एक छोटे बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी।

  • घटना के कुछ देर बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
    हालांकि, दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान दुल्हन पूजा रवि वाघलकर, दत्तू भागवत और जगदीश वाघलकर के रूप में की गई। दूसरी घटना मुंबई में हुई।
  • अधिकारियों ने बताया कि मानखुर्द इलाके में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन का एक हिस्सा पुलिस कांस्टेबल संतोष चव्हाण पर गिर गया। इसमें उनकी मौत हो गई। संतोष चव्हाण नेहरूनगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे। जब यह हादसा हुआ, कांस्टेबल संतोष चव्हाण उस समय अपने घर जा रहे थे।
    मुंबई पुलिस के अनुसार, ड्रिलिंग मशीन ऊबड़-खाबड़ जमीन पर थी। इसलिए माना जा रहा है कि लैंडस्लाइड की वजह से क्रेन उन पर गिर गई। संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ मुंबई के मानखुर्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Journey to Prayagraj : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे आज से खुला:हापुड़ से प्रयागराज का सफर अब 6 घंटे में होगा पूरा

The Journey to Prayagraj : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे आज से खुला:हापुड़ से प्रयागराज का सफर अब 6 घंटे में होगा पूरा ?

The Journey to Prayagraj : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे आज से खुला:हापुड़ से प्रयागराज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *