Yellow Alert Issued : एनसीआर में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, 11-12 मई को यलो अलर्ट जारी

नोएडा । नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मई माह में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से साफ और शुष्क मौसम के बाद अब 11 और 12 मई को मौसम विभाग (आईएमडी) ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 मई को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वान्ह के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। शाम के समय फिर से बहुत हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। अलर्ट में ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ यानी आंधी और बारिश की बात कही गई है। 12 मई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

हालांकि इस दिन नमी का स्तर थोड़ा बढ़कर 70 से 35 प्रतिशत तक रह सकता है। 12 मई को भी दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की बारिश के साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए ‘नो वॉर्निंग’ की जगह स्पष्ट रूप से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले 9 और 10 मई को मौसम साफ रहेगा। 9 मई को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि 10 मई को अधिकतम 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
13 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसमें अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। वहीं 14 मई को मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा, तापमान 36 से 24 डिग्री और नमी 60 से 30 प्रतिशत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बढ़ती गर्मी के बीच यह बारिश और तेज हवाएं लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत देंगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता