Who is one’s own, and who is a stranger : ‘विमल खन्ना’ का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया? ?

Who is one’s own, and who is a stranger : ‘विमल खन्ना’ का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया

Who is one's own, and who is a stranger : 'विमल खन्ना' का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?
Who is one’s own, and who is a stranger : ‘विमल खन्ना’ का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?
मुंबई। सनी हिंदुजा अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज ‘विमल खन्ना’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज एक ऐसे अकाउंटेंट की कहानी है, जो अपने भाई की हत्या के झूठे आरोप के बाद अपनी पहचान बदलकर जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है। ट्रेलर एक जबरदस्त सर्वाइकल थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें विमल खन्ना लगातार भागता नजर आता है। कहानी में वह धोखे, फरेब और जान बचाने के एक खतरनाक जाल में धीरे-धीरे फंसता चला जाता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई राज खुलते हैं और छिपे हुए इरादे सामने आने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल बार-बार उठता है, क्या विमल खन्ना बच पाएगा या नहीं? क्या उसे इस मुश्किल से निकलने का कोई रास्ता मिलेगा या वह और भी फंसता जाएगा? इसकी कहानी एक ऐसी दुनिया दिखाती है, जहां शक, धोखा, बदलती वफादारियां और किसी भी कीमत पर बचने की कोशिश हर तरफ फैली हुई हैं।
अभिनेता सनी हिंदुजा ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, “अमेजन एमएक्स प्लेयर के साथ विमल खन्ना पर काम करना मेरे लिए शानदार अनुभवों में से एक रहा। विमल कोई आम हीरो नहीं है, बल्कि वह साधारण इंसान है, जिसे असाधारण परिस्थितियों में धकेल दिया जाता है, जहां जिंदा रहना ही उसकी फितरत बन जाती है।

Who is one's own, and who is a stranger : 'विमल खन्ना' का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?
Who is one’s own, and who is a stranger : ‘विमल खन्ना’ का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?

जिस बात ने मुझे इस किरदार की ओर खींचा, वह है उसका अंदरूनी संघर्ष, अपनी पहचान बनाए रखने और उस सिस्टम के हिसाब से ढलने के बीच लगातार चलने वाली जद्दोजहद, जो उसके खिलाफ काम कर रहा है। एक कहावत है, ‘ये अलग मिट्टी का बना है,’ जो विमल और उसकी यात्रा पर एकदम सटीक बैठती है, और यही बात उसे एक ही समय पर कमजोर और ताकतवर दोनों बनाती है।”
मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने सीरीज को लेकर कहा, “विमल खन्ना एक ऐसा किरदार है, जिससे पाठक वर्षों से जुड़ाव महसूस करते आए हैं और उसकी यात्रा हमेशा एक ऐसी दुनिया में रास्ता बनाने के बारे में रही है, जो लगातार उसकी पहचान और अस्तित्व को चुनौती देती रहती है। इस कहानी को पर्दे पर साकार होते देखना मेरे लिए रोमांचक और सार्थक दोनों ही है। सीरीज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।”
सुरेंद्र मोहन पाठक के मशहूर यूनिवर्स ‘द विमल सीरीज’ पर आधारित इस ड्रामा में सनी हिंदुजा, ईशा तलवार और तारा अलीशा बेरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 15 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Allegations and Questions : अवैध शराब कारोबार के विरोध में संगठन का प्रदर्शन, आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप और सवाल

Allegations and Questions : अवैध शराब कारोबार के विरोध में संगठन का प्रदर्शन, आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप और सवाल ?

Allegations and Questions : अवैध शराब कारोबार के विरोध में संगठन का प्रदर्शन, आबकारी विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *