Who is one’s own, and who is a stranger : ‘विमल खन्ना’ का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया

अभिनेता सनी हिंदुजा ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, “अमेजन एमएक्स प्लेयर के साथ विमल खन्ना पर काम करना मेरे लिए शानदार अनुभवों में से एक रहा। विमल कोई आम हीरो नहीं है, बल्कि वह साधारण इंसान है, जिसे असाधारण परिस्थितियों में धकेल दिया जाता है, जहां जिंदा रहना ही उसकी फितरत बन जाती है।

जिस बात ने मुझे इस किरदार की ओर खींचा, वह है उसका अंदरूनी संघर्ष, अपनी पहचान बनाए रखने और उस सिस्टम के हिसाब से ढलने के बीच लगातार चलने वाली जद्दोजहद, जो उसके खिलाफ काम कर रहा है। एक कहावत है, ‘ये अलग मिट्टी का बना है,’ जो विमल और उसकी यात्रा पर एकदम सटीक बैठती है, और यही बात उसे एक ही समय पर कमजोर और ताकतवर दोनों बनाती है।”
मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने सीरीज को लेकर कहा, “विमल खन्ना एक ऐसा किरदार है, जिससे पाठक वर्षों से जुड़ाव महसूस करते आए हैं और उसकी यात्रा हमेशा एक ऐसी दुनिया में रास्ता बनाने के बारे में रही है, जो लगातार उसकी पहचान और अस्तित्व को चुनौती देती रहती है। इस कहानी को पर्दे पर साकार होते देखना मेरे लिए रोमांचक और सार्थक दोनों ही है। सीरीज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।”
सुरेंद्र मोहन पाठक के मशहूर यूनिवर्स ‘द विमल सीरीज’ पर आधारित इस ड्रामा में सनी हिंदुजा, ईशा तलवार और तारा अलीशा बेरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 15 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता