Accused Remains at Large : जैन मंदिर की भूमि के फर्जी बेचान मामले में तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर ?

Accused Remains at Large : जैन मंदिर की भूमि के फर्जी बेचान मामले में तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर

Accused Remains at Large : जैन मंदिर की भूमि के फर्जी बेचान मामले में तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर
Accused Remains at Large : जैन मंदिर की भूमि के फर्जी बेचान मामले में तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर

भीलवाड़ा, प्रकाश चपलोत जैन। सुवाणा कस्बे स्थित उपासरा यति श्री केसरीचंद सम्पत्ति ट्रस्ट शांतिनाथ जैन मंदिर, सांगानेरी गेट कसारा बाजार भीलवाड़ा की करोड़ों रुपये मूल्य की करीब दो बीघा कृषि भूमि के फर्जी बेचान एवं इन्तकाल मामले में दर्ज एफआईआर के तीन माह बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जैन समाज के पदाधिकारियों में इसे लेकर रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार ट्रस्ट अध्यक्ष नेमकुमार संघवी ने 10 फरवरी 2026 को सुभाष नगर थाने में बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338 एवं 61(2) के तहत आसींद निवासी मुन्ना मोहम्मद पुत्र अब्दुल मजीद शेख, गवाह रामकरण जाट पुत्र शंकरलाल जाट निवासी खजीना ग्राम पंचायत आकोला तहसील कोटड़ी तथा मुबारिक हुसैन पुत्र मोहम्मद शरीफ मंसूरी निवासी गुलनगरी, भीलवाड़ा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।रिपोर्ट में बताया गया कि जैन समाज की उक्त भूमि राजस्व रिकॉर्ड में श्री केसरचंद गुरु जड़ावचंद यति के नाम दर्ज थी।

Accused Remains at Large : जैन मंदिर की भूमि के फर्जी बेचान मामले में तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर
Accused Remains at Large : जैन मंदिर की भूमि के फर्जी बेचान मामले में तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर

आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी व्यक्ति खड़ा कर पहले उसके नाम से आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बनवाए और बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी खाता खुलवाकर ट्रस्ट की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि जैन समाज के गुरु एवं मुनि केसरचंद गुरु जड़ावचंद यति का वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। साथ ही उक्त भूमि का मालिकाना हक तत्कालीन जिला कलेक्टर के आदेशानुसार तहसीलदार भीलवाड़ा के अधीनस्थ है।एफआईआर दर्ज होने के बावजूद तीन माह बीत जाने पर भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि आरोपियों के खुलेआम बाजार में घूमने की बात कही जा रही है।
मामले की जांच कर रहे सुभाष नगर थानाधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Shahzad Bhatti : महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की

Shahzad Bhatti : महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की ?

Shahzad Bhatti : महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *