Rural Livelihood Mission : मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ?

मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की सहायता हेतु संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ की गई वार्ता
स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा व्यापार मंडल के सदस्यों को पूर्णत: ऑर्गेनिक हर्बल गुलाल के बारे में दी गई जानकारी
- हापुड़:- आज मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम एवं संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के मध्य एक बैठक का आयोजन चेंबर ऑफ कॉमर्स चंडी रोड हापुड़ में किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापार मंडल के सदस्यों को अवगत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गरीब महिलाओं को रोजगार देते हुए स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है जिसमें उन्हें अनेकों प्रकार की हस्तकलाओं का प्रशिक्षण दिया गया है जिससे वह अपना रोजगार स्थापित कर सकें। आगामी होली के पर्व को देखते हुए स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा ऑर्गेनिक हर्बल गुलाल बनाया गया है जो पालक, गेंदा और चकुंदर आदि से निर्मित है।

- स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा व्यापार मंडल के सदस्यों से ऑर्गेनिक हर्बल गुलाल को क्रय करने एवं स्टॉल लगाने का आग्रह किया गया l
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियो को सूचित करते हुए कहा कि ऑर्गेनिक हर्बल गुलाल से ही होली का पर्व मनाये जो उनके ही क्षेत्र में स्टोलों पर स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा उचित दरों पर विक्रय किया जाएगा
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं