Burnt to ashes : नौरंगपुर में आग से किसान के खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक ?

Burnt to ashes : नौरंगपुर में आग से किसान के खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक ?

Burnt to ashes : नौरंगपुर में आग से किसान के खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक ?
Burnt to ashes : नौरंगपुर में आग से किसान के खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक ?

नौरंगपुर में आग से किसान के खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक…
पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल, हल्का लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी…

  • बिहारीगढ़। तहसील बेहट क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में एक किसान के खेत में संदिग्ध हालात में लगी आग से गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। ग्राम नौरंगपुर निवासी पाल्ला सैनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गेहूं की फसल काटने के बाद घर लौटा ही था कि तभी सूचना मिली कि खेत में भीषण आग लग गई है। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक लगभग 5 बीघा गेहूं और 2 बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना मिलते ही तुरन्त थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक किसान की फसल जलकर राख में बदल चुकी थी। खेत में जली हुई फसल देखकर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। हल्का लेखपाल गौतम सिंह चौहान ने मौके पर पहुंच आगजनी का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज कर सरकारी मुआवजा दिलाएं जाने का भरोसा दिया हैं…

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Satya Nadella : AI तभी सार्थक है जब वह मानवता की मदद करे और इंसानों के नियंत्रण में रहे: सत्य नडेला ?

Satya Nadella : AI तभी सार्थक है जब वह मानवता की मदद करे और इंसानों के नियंत्रण में रहे: सत्य नडेला ?

नई दिल्ली । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से विकास और उसके संभावित प्रभावों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *