Bundelkhand state movement activist : कार्यशाला में प्रशिक्षित होंगे बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकरी ?

Bundelkhand state movement activist : कार्यशाला में प्रशिक्षित होंगे बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकरी ?

Bundelkhand state movement activist : कार्यशाला में प्रशिक्षित होंगे बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकरी ?
Bundelkhand state movement activist : कार्यशाला में प्रशिक्षित होंगे बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकरी ?

कार्यशाला में प्रशिक्षित होंगे बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकरी

– प्रशिक्षण से मिलेगी आंदोलन को गति

– पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा से मिले बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के पदाधिकारी, झांसी कार्यकर्ता कार्यशाला में आमंत्रण

चित्रकूट, 7 मार्च 2025: बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को गति देने के लिए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय और संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने शुक्रवार को बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें आगामी राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

गौरतलब है कि यह राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को और मजबूती देने के उद्देश्य से 23 मार्च 2025 शाम 5 बजे से 25 मार्च 2025 सुबह 11 बजे तक झांसी में भानीदेवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ग्वालियर रोड पर आयोजित की जा रही है।

इस कार्यशाला में बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को गति देने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों को एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा होगी। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के नेतृत्व में महागठबंधन तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी संगठनों को आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा जैसे वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी से आंदोलन को एक नई दिशा मिल सकती है। समिति के पदाधिकारियों ने उनसे अनुरोध किया कि वे इस ऐतिहासिक कार्यशाला में भाग लेकर बुंदेलखंड के भविष्य को संवारने में अपनी भूमिका निभाएं।

आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि अब केवल विधायकों को ही नहीं, बल्कि सांसदों को भी खुलकर आंदोलन के समर्थन में आना होगा। संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यशाला आंदोलन की भावी रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के प्रति समर्थन जुटाने के इस अभियान में और किन-किन वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Holi for the first time in AMU : AMU के 100 साल के इतिहास में पहली बार होली का आयोजन ?

Holi for the first time in AMU : AMU के 100 साल के इतिहास में पहली बार होली का आयोजन ?

Holi for the first time in AMU : AMU के 100 साल के इतिहास में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *