She will return to her in-laws’ home. : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल ?

She will return to her in-laws’ home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल

She will return to her in-laws' home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल
She will return to her in-laws’ home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल
नई दिल्ली । नोएडा के निक्की भाटी मौत मामले में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। मृतका की बहन कंचन भाटी अब ग्रेटर नोएडा स्थित अपने ससुराल वापस लौटेगी। बता दें कि कंचन का विवाह निक्की के देवर रोहित से हुआ है। यह फैसला लगभग नौ महीने से चल रहे लंबे विवाद के बाद लिया गया है। बताया गया कि दोनों परिवारों के बीच यह समझौता पंचायत की मध्यस्थता से हुआ।
पंचायत की कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने बच्चों के भविष्य और परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए सहमति बनाई।
रिपोर्ट के अनुसार, समझौते की शर्तों के तहत निक्की भाटी की बहन कंचन अपने उसी ससुराल लौटेंगी, जहां उनकी बहन की जलने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में निक्की के पति विपिन पर जिंदा जलाने का आरोप लगा था और उसे गिरफ्तार किया गया था।
अब दोनों परिवारों ने यह भी तय किया है कि संपत्ति बच्चों के नाम की जाएगी और कंचन को उसके ससुराल भेजा जाएगा।

She will return to her in-laws' home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल
She will return to her in-laws’ home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल

परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह फैसला बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, समझौते के बाद निक्की के परिवार द्वारा मामले में केस वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अदालत में हलफनामा दाखिल किया जाएगा।
यह फैसला पंचायत में दोनों परिवारों के बुजुर्गों और समाज के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में कई दौर की चर्चा के बाद लिया गया।
निक्की भाटी की मौत 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने घरेलू हिंसा और दहेज की मांग समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके कारण मामला काफी चर्चा में रहा।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी और बाद में एनकाउंटर के बाद निक्की के पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया था। सास, ससुर और जेठ को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था।
घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था लेकिन अब पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता हो गया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Continuous Monitoring : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर रहे वाईब्रेन्ट विलेज प्रोग्राम-।। की निरंतर मॉनिटरिंग

Continuous Monitoring : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर रहे वाईब्रेन्ट विलेज प्रोग्राम-।। की निरंतर मॉनिटरिंग ?

Continuous Monitoring : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर रहे वाईब्रेन्ट विलेज प्रोग्राम-।। की निरंतर मॉनिटरिंग जयपुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *