Case Registered : दादी की मौत का झूठा झांसा देकर श्रीगंगानगर के ज्वेलर से लाखों के गहने ठगे, दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शातिर महिलाओं ने एक ज्वेलर को अपनी दादी की मौत की झूठी कहानी सुनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। आरोपियों ने झांसा दिया था कि बैंक में जमा दादी का एक किलो सोना निकलवाने के लिए उन्हें कोर्ट में कुछ गहने दिखाने होंगे। मामला पुरानी आबादी थाना क्षेत्र का है, जहां कोर्ट के इस्तगासे के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-1 में दर्ज करवाई गई शिकायत में केदार चौक निवासी वकील सोनी (35) ने बताया कि पुरानी आबादी क्षेत्र में उनकी ‘विक्की ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। आरोपी महिला ज्योति शर्मा और उसकी सहयोगी हरप्रीत कौर पिछले लंबे समय से उनकी दुकान पर ग्राहक के तौर पर आती-जाती थीं, जिससे दोनों पर उनका भरोसा बन गया था। करीब सात महीने पहले 28 अक्टूबर 2025 को ज्योति शर्मा दुकान पर आई और रोते हुए दुखी होने का नाटक किया। उसने ज्वेलर को बताया कि उसकी दादी का निधन हो गया है और बैंक के लॉकर में उनका लगभग एक किलो सोना जमा है। उसने आगे कहानी गढ़ी कि पारिवारिक विवाद के चलते कोर्ट में बतौर सुबूत कुछ सोना जमा करवाना है, इसलिए उसे तुरंत सोने के गहनों की जरूरत है। महिला ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही बैंक से दादी का असली सोना छूटेगा, वे ज्वेलर के जेवरात वापस लौटा देंगी या फिर बैंक वाला सोना उन्हीं को बेच देंगी।

महिला की बातों पर विश्वास करके ज्वेलर वकील सोनी ने अलग-अलग तारीखों में उन्हें लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण दे दिए। ज्वेलर को पूरी तरह आश्वस्त करने के लिए ज्योति शर्मा ने सुरक्षा के तौर पर बैंक के चेक, 25 हजार रुपये का ऑनलाइन पेमेंट और एक ‘टोपस पत्थर’ (कीमती रत्न) भी दुकान पर जमा करवा दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने गहनों के असली बिल और कार्बन कॉपी भी यह कहकर अपने कब्जे में ले ली कि इन्हें कोर्ट की कार्यवाही में पेश करना है।
जब तय समय सीमा बीतने के बाद शिकायतकर्ता ज्वेलर ने अपनी ज्वेलरी और पैसे वापस मांगे, तो दोनों आरोपी महिलाएं लगातार टालमटोल करने लगीं। बार-बार फोन करने और चक्कर काटने के बावजूद जब उन्होंने न तो सोना लौटाया और न ही उसकी कीमत चुकाई, तब पीड़ित ज्वेलर को समझ आया कि दादी की मौत और बैंक लॉकर की पूरी कहानी महज एक सोची-समझी साजिश और ठगी का हिस्सा थी।
कहीं से राहत न मिलने पर पीड़ित ने आखिरकार अदालत की शरण ली। अब कोर्ट के सख्त आदेश पर पुरानी आबादी थाना पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की कमान एएसआई महेंद्र कुमार को सौंपी गई है, जो महिलाओं की तलाश और ठगे गए सोने की रिकवरी के लिए जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता