Paid tribute : आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि ?

Paid tribute : आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

Paid tribute : आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
Paid tribute : आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। परम पूज्य गुरुजी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सशक्त वैचारिक आधार दिया और सेवा को राष्ट्रनिर्माण की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में संघ ने राष्ट्रजीवन के हर क्षेत्र में जनजागरण किया और राष्ट्रीय चेतना को नई ऊंचाई दी। सामाजिक एकता, अखंडता और आत्मगौरव को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। स्वदेशी और राष्ट्रोत्थान के उनके विचार युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते रहेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “मां भारती की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण अर्पित कर देने वाले राष्ट्र के रत्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! श्रद्धेय गुरुजी ने राष्ट्रहित हेतु समर्पित भाव से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की एक ऐसी मालिका तैयार की, जो आज राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय है। पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी ने जो संकल्प लिया, उसे सिद्ध करने में गुरुजी जुटे रहे। उनका तपस्वी व्यक्तित्व और ध्येयनिष्ठ जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। उनके विचारों के पुण्य प्रकाश में राष्ट्र सेवा की दिव्य ज्योत युगों-युगों तक देदीप्यमान रहेगी। माँ भारती के महान सेवक के चरणों में बारंबार प्रणाम!”
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “”मानव स्वयं पर अनुशासन के कठोरतम बंधन तब बड़े आनंद से स्वीकार करता है, जब उसे यह अनुभूति होती है कि उसके द्वारा कोई महान कार्य होने जा रहा है।

Paid tribute : आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
Paid tribute : आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन। राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाले पूज्य गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार, तपस्या और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। ऐसे महान राष्ट्रऋषि का जीवन सदैव हमें देशसेवा और संस्कारों के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक एवं करोड़ों स्वयंसेवकों के पथप्रदर्शक परमपूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन समाज एवं राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकात्मता और चरित्र निर्माण के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत उनके विचार आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों एवं देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रऋषि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
गुरुजी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा और सामाजिक समरसता लाने में समर्पित कर दिया। उन्होंने असंख्य युवाओं को मां भारती की सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, ‘गुरुजी’ माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के प्रति आपका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूजनीय माधव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्री गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मां भारती के परम उपासक श्री गुरुजी ने अपने तपस्वी जीवन, प्रखर वैचारिक चेतना तथा अद्वितीय संगठनात्मक कौशल के माध्यम से राष्ट्र-आराधना की अमर संस्कृति का राष्ट्रव्यापी विस्तार किया। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अद्वितीय दृष्टिकोण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का विचार तथा सामाजिक समरसता के लिए समर्पित उनका ध्येयनिष्ठ जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Nurtures / Harbors : जर संकटाच्या क्षणी आपण एकमेकांचे जीव वाचवू शकतो, तर रोजच्या आयुष्यात एकमेकांविषयी द्वेष का बाळगतो

Nurtures / Harbors : जर संकटाच्या क्षणी आपण एकमेकांचे जीव वाचवू शकतो, तर रोजच्या आयुष्यात एकमेकांविषयी द्वेष का बाळगतो ?

Nurtures / Harbors : जर संकटाच्या क्षणी आपण एकमेकांचे जीव वाचवू शकतो, तर रोजच्या आयुष्यात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *