Immense pride : विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व ?

Immense pride : विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व

Immense pride : विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व
Immense pride : विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व

नई दिल्ली । विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देने के साथ ही ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के सिद्धांत से प्रेरणा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी सराहना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व है। हमारे विविध पारिस्थितिक तंत्र अनगिनत प्रजातियों और आजीविका का आधार हैं। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में हमारे प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, हिम तेंदुए, स्लॉथ बियर और चीतों के संरक्षण प्रयासों ने यह दिखाया है कि निरंतर प्रतिबद्धता वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्स्थापित करने में कैसे सहायक हो सकती है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहलों ने प्रतिवर्ष लगभग 1.19 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे एक्स पोस्ट में पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित लोगों की सराहना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों की मैं सराहना करता हूं। यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।

Immense pride : विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व
Immense pride : विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व

पिछले एक दशक में हमारी सरकार द्वारा किए गए अनेक प्रयास इस दिशा में हमारे कार्यों को उजागर करते हैं। भारत की कुछ प्रमुख उपलब्धियों में हरित आवरण का विस्तार और कई वन्यजीवों की आबादी में वृद्धि शामिल है। भारत के लोगों ने यह दिखाया है कि सामूहिक प्रयास, नीतियां, विज्ञान में विश्वास और नवाचार हमारे पर्यावरण को कैसे बेहतर बना सकते हैं।”
पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर, हम मिशन लाइफ की भावना के माध्यम से एक स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ ग्रह की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
वहीं, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की रक्षा और इसकी समृद्ध प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं। एक सतत भविष्य हमारे आज के निर्णयों पर निर्भर करता है। पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रथाओं को अपनाकर और अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण प्रबंधन को बढ़ावा देकर, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर एक हरित भारत और एक विकसित भारत की दिशा में काम करें।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Nurtures / Harbors : जर संकटाच्या क्षणी आपण एकमेकांचे जीव वाचवू शकतो, तर रोजच्या आयुष्यात एकमेकांविषयी द्वेष का बाळगतो

Nurtures / Harbors : जर संकटाच्या क्षणी आपण एकमेकांचे जीव वाचवू शकतो, तर रोजच्या आयुष्यात एकमेकांविषयी द्वेष का बाळगतो ?

Nurtures / Harbors : जर संकटाच्या क्षणी आपण एकमेकांचे जीव वाचवू शकतो, तर रोजच्या आयुष्यात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *