Mock exercise : बलरामपुर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई मेगा मॉक एक्सरसाइज ?

Mock exercise : बलरामपुर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई मेगा मॉक एक्सरसाइज

Mock exercise : बलरामपुर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई मेगा मॉक एक्सरसाइज
Mock exercise : बलरामपुर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई मेगा मॉक एक्सरसाइज
👉 रिस्पान्सिबल ऑफिसर डीएम की मौजूदगी में इन्सीडेन्ट कमाण्डर ने कराई मॉक ड्रिल
👉 आपदा प्रबंधन टीम एवं फ्लड पीएसी के जवानों द्वारा नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने, टापू में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने सहित कई घटनाक्रमों का किया गया पूर्वाभ्यास
जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के नेतृत्व में गुरूवार को बाढ़ आपदा पर आधारित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन जनपद की तीनों तहसीलों में हुआ। मुख्य कार्यक्रम तहसील सदर अन्तर्गत सिसई घाट पर हुआ जहां पर फ्लड पीएसी की टीम ने नाव पटलने से डूब रहे लोंगों को बचाने तथा बाढ़ से मैरूण्ड हुए ग्रामवासियों को सुरक्षित निकालकर बाढ़ शरणालय में पहुंचाने का मॉक अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, सेना, एसएसबी, एनसीसी, फ्लड पीएसी, आपदा मित्र, अग्निशमन, परिवहन, स्वास्थ्य, रोडवेज, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, पशुपालन, बाढ़ खण्ड, नागरिक सुरक्षा, नेहरू युवा केन्द्र, आंगनबाड़ी सहित अन्य विभागों ने प्रतिभाग किया। मॉकड्रिल का ओवर ऑल समन्वय आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह द्वारा किया गया।

     मॉक ड्रिल के लिए कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसई में स्टेजिंग एरिया बनाया गया। बाढ़ से घिरे गांव सिसई में अधिकारियों द्वारा गांव वालों को पूर्व सूचना दी गई तथा पुलिस व राजस्व टीम द्वारा ग्रामवासियों को सकुशल कम्पोजिट विद्यालय सिसई में बने बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया गया जहां पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा देखा गया। वहां पर मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर लाने एवं उपचार की व्यवस्था के लिए पशुपालन विभाग की टीम लगाई गई। इसके बाद सिसई घाट पर राप्ती नदी में व्यक्तिओं के डूब रहे होने की कन्ट्रोल रूम से सूचना रिस्पान्सिबल ऑफिसर डीएम को जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर से मिलती है। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल पूरी इन्स्ीडेन्ट रिस्पान्स टीम टीम को एक्टीव करते हुए स्वयं घटना स्थल सिसई घाट के लिए रवाना हो जाते हैं। वहां फ्लड पीएसी के जवानों द्वारा राप्ती नदी में डूब रहे व्यक्तिओं को सुरक्षित जीवित बाहर निकाल लिया गया तथा मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसई पर भेजा गया जहां पर मेडिकल टीम द्वारा व्यक्तिओं का उपचार किया गया।

Mock exercise : बलरामपुर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई मेगा मॉक एक्सरसाइज
Mock exercise : बलरामपुर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई मेगा मॉक एक्सरसाइज
       डूब रहे व्यक्ति को बचाने की मॉक एक्सरसाइज के बाद बाढ़ बचाव दल को सूचना मिली की ग्राम ठकुरापुर में नदी के किनारे कुछ व्यक्ति टापू मे फंस गए है। बतौर रिस्पान्सिबल ऑफिसर डीएम द्वारा तत्काल बचाव दल को निर्देशित किया गया कि टापू पर फंसे हुए व्यक्तियों को मोटरबोट के जरिए सुरक्षित निकाला जाय। टीम द्वारा टापू पर फंसे लोगों को सकुशल रेस्क्ूय कर कम्पोजिट विद्यालय सिसई में बने बाढ़ शरणालय में पहंुचाया गया।
      इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ आपदा के समय लोगों को राहत पहुंचाना तथा आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन सहित अन्य विभागों की तैयारियों का परीक्षण एवं अभ्यास करना है। साथ ही खामियों से सबक लेते हुए समय पूर्व उन्हें दूर करना है। उन्होंने कहा कि जनपद में बाढ़ से बचाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं तथा सभी सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। आईआरएस टीम तैयार है तथा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।
        मॉक एक्सरसाइज में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता,इन्सीडेन्ट कमान्डर एडीएम सुश्री ज्योति राय, एएसपी विशाल पाण्डेय, सीएमओ डॉ मुकेश रस्तोगी, तहसील स्तरीय इन्सीडेन्ट कमाण्डर एसडीएम सदर हेमन्त गुप्ता, सब इन्सीडेन्ट कमाण्डर तहसीलदार अभिनव सिंह चैहान, सीओ ज्योति श्री, एआरटीओ बृजेश कुमार, एआरएम रोडवेज गोपीनाथ दीक्षित, आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, आपदा लिपिक राजेश कुमार एवं सहायक प्रवीण पाण्डेय सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Tight security arrangements : मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेरठ परिक्षेत्र में 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी पूरी

Tight security arrangements : मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेरठ परिक्षेत्र में 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी पूरी ?

Tight security arrangements : मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेरठ परिक्षेत्र में 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *