Peace committee meeting : जुमा और होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक ?

Peace committee meeting : जुमा और होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक ?

Peace committee meeting : जुमा और होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक ?
Peace committee meeting : जुमा और होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक ?

जुमा और होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, जबरन रंग न डालने की अपील 
प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी से दिया सहिष्णुता, शांति और सद्भाव का संदेश !!

  • सहारनपुर :- बुधवार को गंगोह थाना प्रांगण में होली पर्व और जुम्मे की नमाज को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी गंगोह रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी, व्यापारी, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से अनुरोध किया कि वे होली उत्साह के साथ मनाए परन्तु जबरन किसी पर रंग डालने से बचें।

 

  • प्रभारी निरीक्षक ने इस अवसर पर पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी से एक प्रेरणादायक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि एक वृद्धा रोज पैगंबर मोहम्मद साहब पर कूड़ा फेंका करती थी, लेकिन उन्होंने कभी विरोध नहीं किया। जब एक दिन वह वृद्धा बीमार पड़ गई और कूड़ा डालने नहीं आई, तो पैगंबर मोहम्मद साहब स्वयं उसका हालचाल जानने पहुंचे और उसकी देखभाल की। इस उदाहरण के माध्यम से उन्होंने मुस्लिम समुदाय से शांति, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

 

  • बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई और दोनों समुदायों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आश्वासन दिया ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Holi for the first time in AMU : AMU के 100 साल के इतिहास में पहली बार होली का आयोजन ?

Holi for the first time in AMU : AMU के 100 साल के इतिहास में पहली बार होली का आयोजन ?

Holi for the first time in AMU : AMU के 100 साल के इतिहास में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *