Tucker became captain : भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने ?

Tucker became captain : भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने

Tucker became captain : भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने
Tucker became captain : भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने

बेलफास्ट। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। लोर्कन टकर 14-सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को दो मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। लोर्कन टकर साल 2025 से उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। वह पहले भी दो बार कप्तान की जगह ले चुके हैं, लेकिन अब वह पॉल स्टर्लिंग से पूरी तरह से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी के साथ आयरलैंड के पास तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हो गए हैं। आयरलैंड की टीम में मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंद्रा को पहली बार सीनियर टीम में बुलाया गया है, जबकि युवा बॉलर रूबेन विल्सन को पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के बाद पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है।
आयरलैंड की टी20 टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। छह नियमित खिलाड़ी गंभीर चोटों के कारण बाहर हैं, जिनमें जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडायर (रेक्टस मसल टियर), रेगुलर व्हाइट-बॉल स्टार पॉल स्टर्लिंग (काफ मसल टियर), कर्टिस कैम्फर (हाथ में फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (पूरा एसीएल टियर), और जॉर्डन नील (कंधे और पैर की चोट) शामिल हैं।

Tucker became captain : भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने
Tucker became captain : भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 159 मैच खेलने वाले टकर ने अपनी लीडरशिप फिलॉसफी के बारे में कहा, “कप्तानी को लेकर मेरा नजरिया टीम के बीच रहकर और उदाहरण पेश करके नेतृत्व करना है। मुझे लगता है कि सभी स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और मैं ईमानदारी और सहानुभूति के साथ काम कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मेरा काम उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना और उन्हें अपने लिए और एक टीम के तौर पर हमारे लिए कमाल करने का मौका देना है। अगर मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, तो मैं चाहता हूं कि यह स्पष्ट हो कि मैंने पहले वही चीजें खुद से भी करने के लिए कही थीं।”
आयरलैंड की टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Power-related issues : किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू (राजनीतिक) की बैठक, ट्रांसफार्मर बदलने का मिला आश्वासन

Power-related issues : किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू (राजनीतिक) की बैठक, ट्रांसफार्मर बदलने का मिला आश्वासन ?

Power-related issues : किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू (राजनीतिक) की बैठक, ट्रांसफार्मर बदलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *