Appealed to the DM : 70 साल पुराना रास्ता बंद, 50 परिवार परेशान, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

70 साल पुराना गांव का रास्ता बंद, 50 घरों के लोग परेशान ग्रामीण महिलाओं ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार जिलाधिकारी ने करवाई का दिया आश्वासन
जौनपुर ! थाना केराकत क्षेत्र के छितौना गाँव अंतर्गत तहसील केराकत के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों का रास्ता बंद किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने करीब 70 वर्षों से इस्तेमाल हो रही कच्ची सड़क को काटकर पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे लगभग 50 घरों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
पीड़ित ग्रामीणों के अनुसार, सतीश कुमार (वर्तमान में लेखपाल, तहसील केराकत), अमित कुमार, सत्यं, प्रकाश, अरुण कुमार, दिनेश लाल और राधिका सहित अन्य लोग मिलकर इस जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क आबादी और चकमार्ग में आती है, जिस पर गांव के लोग वर्षों से आ-जा रहे थे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने सड़क के बगल में करीब ढाई बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जबकि उनके नाम पर केवल आराजी संख्या 231 में लगभग 22 बिस्वा जमीन दर्ज है। जब ग्रामीणों ने उनसे जमीन की पैमाइश कराने और रास्ता खोलने की अपील की, तो उन्होंने कथित तौर पर धमकी दी कि “हम लेखपाल हैं, तहसील और थाना हमारी जेब में है, तुम लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।”
ग्रामीणों का कहना है कि अब रास्ते पर पक्की दीवार बनाने की तैयारी की जा रही है, जिससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है। इस मामले में गांव के लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग:
👉 रास्ते की तत्काल पैमाइश कराकर कब्जा हटाया जाए
👉 दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
👉 गांव के लोगों के आवागमन को बहाल किया जाए
प्रशासन की भूमिका पर सवाल:
इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता