Homage : रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ?

Homage : रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Homage : रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
Homage : रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 

  • गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अदम्य साहस, शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक, वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए मुगलों के विरुद्ध उनके द्वारा किया गया संघर्ष युगों-युगों तक भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “नारी शक्ति की प्रतीक, वीरता और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।”
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय साहस युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति एवं आत्मसम्मान की प्रेरणा देता रहेगा।”
Homage : रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
Homage : रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,

  • “मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाली, नारी शक्ति और शौर्य की अद्वितीय प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव प्रेरणा देती रहेगी।”
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। सुक्खू ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय अस्मिता, स्वाभिमान और अदम्य पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा को सर्वोपरि रखा। आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य और त्याग को हमेशा याद रखेंगी।”
    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रानी दुर्गावती को नमन करते हुए कहा, “उनका अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

 

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Nutritional content : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 51 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण सामग्री

Nutritional content : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 51 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण सामग्री ?

Nutritional content : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 51 क्षय रोगियों को वितरित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *