
नई दिल्ली ।
- दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान जारी है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इसी बीच, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दावा किया है कि इस साल विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 4-0 से जीत हासिल करेगी। कालकाजी के देशबंधु कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के पास भी पुलिस बल तैनात है। दिल्ली पुलिस फैकल्टी ऑफ आर्ट्स की ओर जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों की जांच कर रही है। डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने आईएएनस को बताया कि मतदान शुरू हो चुका है और छात्रों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि इस साल विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 4-0 से जीत हासिल करेगी। साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि दूसरे छात्र संगठनों को अपने वही पुराने बहाने तैयार रखने चाहिए, जैसा वे हर साल करते हैं। विद्यार्थी परिषद छात्रों का दिल जीतती है और हम छात्रों के दिलों को हैक करते हैं।
- वहीं, सुरक्षा को लेकर डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि डूसू के चुनाव को ध्यान में देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हमारी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स के साथ-साथ बाहरी सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने और आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की गई है।
एडिशनल डीसीपी नॉर्थ पुखराज गुप्ता ने आईएएनएस से कहा कि उत्तरी जिले के तहत आने वाले नॉर्थ कैंपस के लिए हमने पूरी पुलिस तैनाती की है। हमने पूरे नॉर्थ कैंपस को पांच जोन और 23 सेक्टर में बांटा है। हर जोन की जिम्मेदारी एसीपी-लेवल के अधिकारी को सौंपी गई है और हर सेक्टर की देखरेख इंस्पेक्टर-लेवल के अधिकारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि
- कुल मिलाकर लगभग 700 से 800 कर्मियों की फोर्स तैनात की गई है, जिसमें हमारी लोकल पुलिस फोर्स के साथ-साथ सुबह की शिफ्ट में तैनात पांच कंपनियां और शाम की शिफ्ट में तैनात पांच कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ मिलकर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रख रहे हैं। एक टीम को सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए लगाया गया है।
पुखराज गुप्ता ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम को स्टॉन्ग रूम में रखा जाएगा। वहां भी तीन स्तर की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेड्स लगाए गए हैं और स्टॉन्ग रूम के बाहर पुख्ता सुरक्षा रहेगी।
छात्रों से अपील करते हुए एडिशनल डीसीपी ने कहा कि वे भारी संख्या में आए और मतदान करें। जो छात्र संबंधित कॉलेज के नहीं हैं, उनसे अपील है कि वे आज यहां न आएं।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि डूसू चुनावों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के आसपास ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। ‘एक्स’ पोस्ट में पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक को सुचारू रखने और लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही, पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पहले से योजना बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।