Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर ?

Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर

Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर
Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर

सराहनीय पहल: राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड और अनुराग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम। विशेष सम्मान: सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को किया गया सम्मानित। दौसा। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ भव्य समापन हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी (SDM) संजू मीना ने कहा कि बालक-बालिकाओं में अद्भुत प्रतिभा और सृजनात्मक क्षमता होती है। ऐसे कौशल प्रशिक्षण शिविर बच्चों में अन्तर्निहित प्रतिभा को विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीखा हुआ कौशल जीवन में हमेशा उपयोगी सिद्ध होता है, इसलिए इसका नियमित अभ्यास आवश्यक है।
संस्था के 31 वर्ष पूर्ण होने पर 31 सेवा कार्य, भविष्य में भी रहेंगे शिविर पूरी तरह निःशुल्कसंस्थान का संकल्प: अनुराग सेवा संस्थान के संयोजक सियाराम शर्मा ने बताया कि संस्थान की स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न 31 सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में भी जिला मुख्यालय पर ऐसे शिविर पूर्णतया निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक कौशल विकास और संस्कार आधारित शिक्षा पहुंच सके।

Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर
Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर

450 से अधिक बच्चों को लाभ: शिविर संयोजक एवं जिला समन्वयक डॉ. संजीव रावत ने बताया कि जिले में संस्थान द्वारा आयोजित तीन विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में 450 से अधिक बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग कला एवं कौशल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
संगठन का ध्येय: स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन सदैव युवाओं में कौशल, सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहा है। इससे पूर्व सी ओ स्काउट प्रदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रतिभाओं का सम्मानसमारोह के दौरान रानी खंडेलवाल और अनन्या के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकगीत, लोकनृत्य, बॉलीवुड डांस और शास्त्रीय संगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
शिविर के दौरान विभिन्न विधाओं और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कचरा प्रबंधन के नवाचारों और उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्रकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी रही। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार की गई सिलाई, ड्राइंग, मेहंदी एवं क्रोशिया कला के उत्कृष्ट उत्पादों का बारीकी से अवलोकन कर उनकी हौसलाअफजाई की। इसके साथ ही, शिविर प्रभारी कमलकांत शर्मा ने अतिथियों को कचरे से पर्यावरण प्रबंधन (Waste Management) एवं पुनर्चक्रण (Recycling) के तहत तैयार किए गए विभिन्न नवाचारों का अवलोकन भी कराया।
विदाई और पर्यावरण मित्रों का सम्मानइस विशेष अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में लंबी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य जटाशंकर शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक श्याम प्रकाश उपाध्याय का भावभीना सम्मान किया गया। इसके साथ ही, समाज में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए ‘पर्यावरण मित्र’ रमेश कुमार सैनी तथा नेहा बत्रा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सी ओ गाइड निरमा मीणा एवं डॉ. संजीव रावत द्वारा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ स्काउटर रामावतार शर्मा, मुकेश शर्मा, जगन्नाथ बैरवा, दिलीप सांवरिया, विष्णु शर्मा, रमाकांत शर्मा, उत्कर्ष नारायण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Congress leader : जोधपुर में राजनीतिक घमासान : कांग्रेस नेता का बीजेपी विधायक पर तीखा तंज, बोले जब सब कुछ राम भरोसे ही छोड़ना है, तो जनता से वोट मांगे ही क्यों 

Congress leader : जोधपुर में राजनीतिक घमासान : कांग्रेस नेता का बीजेपी विधायक पर तीखा तंज, बोले जब सब कुछ राम भरोसे ही छोड़ना है, तो जनता से वोट मांगे ही क्यों  ?

Congress leader : जोधपुर में राजनीतिक घमासान : कांग्रेस नेता का बीजेपी विधायक पर तीखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *